फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   block chief election

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए अभी से होने लगी जोड़ तोड़

Tue, 11 May 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
block chief election
ललितपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए अभी से जोड़- तोड़ होने लगी है। सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए संभावति दावेदार साम, दाम, दंड व भेद सभी नीतियां अपनाकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव फिलहाल टाल दिए गए हैं लेकिन भविष्य की रणनीति बनाने में राजनीति के गणितज्ञ अभी से जुट गए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद अब ब्लाक प्रमुख पद की दावेदारी के लिए खेल शुरू हो गया है। भावी दावेदारों ने सियासी उठापटक शुरू कर दी है। कुछ सदस्यों को पार्टी लेबल पर मनाने का प्रयास किया जा रहा है तो कुछ को बातचीत के जरिए। मान मनौव्वल के बाद जो मतदाता भावी उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग के लिए मान जा रहे हैं तो उनके प्रमाणपत्र दावेदार रख ले रहे हैं। उनकी हैसियत के हिसाब से रेट तय किए जा रहे हैं। जो सदस्य नहीं मान रहे हैं, उन्हें दूसरे तरीके से मनाने का काम भी चल रहा है। कई जगहों से सदस्यों के अपहरण की सूचनाएं आ रही हैं। मामला तूल पकड़ रहा है तो छोड़ दे रहे हैं। यहां तक कि एक मामले में तो अपहरण का मुकदमा तक लिखने को तहरीर दी गई, लेकिन आधी रात के बाद सदस्य के घर वापस आ जाने के बाद परिवार वालों के मुंह पर ताला लग गया। कुछ सदस्य भी ऐसे हैं जो कई सदस्यों को अपनी तरफ मिलाकर रखे हुए हैं, ताकि ब्लाक प्रमुख दावेदार से वोटिंग कराने के नाम पर लाखों का खेल खेल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed