फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   blitzcraize

गाज गिरने से दो की मौत, पांच झुलसे

Mon, 30 May 2016 01:22 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 30 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
blitzcraize
बार‌िश्‍ा - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)। रविवार को दोपहर में हुई बारिश से पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं के मध्य हुई बारिश से लोगों को कुछ परेशानी उठानी पड़ी। इसी बीच गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य स्थानों पर चार लोग झुलस गए। वहीं,  कड़ेसराकलां क्षेत्र में रविवार को गांव के मजरा ऊमरी में गौडवरी के पास अपनी भेड़ें चरा रहे करन पुत्र भैयन पाल (20) की गाज गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी प्रानसिंह पुत्र दम्मे 60 वर्ष घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से मौसम में कुछ अधिक गर्मी थी। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने यकायक करवट ली और काले बादल छा गए। इसके बाद मूसलाधार बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, कुछ लोग नौ तपा में हुई बारिश को अच्छा नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन



इसी मध्य कई स्थानों पर गाज गिरी। इससे एक युवक की मौत हो गई। थाना पूराकलां अंतर्गत कबरी खिरक निवासी राजू पुत्र गनेश (22) वर्ष बरूआ नाले पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। इसी बीच गाज गिरने से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। वहीं, म्यावं में एक स्थान पर गाज गिरने से शिवदयाल पुत्र गनू चोटिल हो गया और उसकी दो बकरियां मर गई। हरीराम पुत्र खुब्बा (35) निवासी पवा भी गाज की चपेट में आने से चोटिल हो गया, उनका समाचार लिखे जाने तक सीएचसी में उपचार चल रहा था। उधर, मजरा ऊमरी में गाज गिरने से मरे करन की कुछ दिन पूर्व ही बबीना में आयोजित विवाह महोत्सव में शादी हुई थी। इससे पूरे परिवार में शोक छा गया। सूचना पर लेखपाल हरीराम मौके पर गए। उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र ने बताया कि मृतक को दैवीय आपदा के अलावा जो भी राहत मिल सकती है, अवश्य दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed