फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Blast in incoming BCB, power cut for four hours

Lalitpur News: इनकमिंग बीसीबी में ब्लास्ट, चार घंटे गुल रही बिजली

Sat, 01 Jun 2024 04:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Blast in incoming BCB, power cut for four hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी में बृहस्पतिवार रात गल्ला मंडी उपकेंद्र की इनकमिंग बीसीबी में ब्लास्ट होने से दो फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। जानकारी मिलते ही एसडीओ संजय सागर ने कर्मचारियों की टीम लगाकर बीसीबी की देर रात तक मरम्मत कराने के बाद सप्लाई चालू करा दी। इससे करीब छह हजार उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।



गल्ला मंडी उपकेंद्र पर लगी बीसीबी अधिक लोड के चलते लगातार गर्म हो रही है। बीते दिनों एसडीओ ने इन्हें चेक कर सुधार कराया था, लेकिन बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तेज आवाज के साथ एक इनकमिंग बीसीबी अचानक ब्लास्ट हो गई। वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। जानकारी मिलते ही एसडीओ व जेई केके वर्मा उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों की टीम लगाकर बीसीबी की मरम्मत शुरू कराई। रात करीब 11.30 पहले पांच नंबर फीडर को चालू किया गया। लोड लेने के करीब एक घंटे बाद चार नंबर फीडर को रात 12.30 बजे चालू कर दिया गया। दोनों फीडर से सप्लाई चालू होने के कुछ देर बाद पिसनारी में फाल्ट हो गया, इससे फिर टीम को लगना पड़ा।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे फाल्ट ठीक हो सका। इस दौरान दोनों फीडर से जुडे़ करीब छह हजार उपभोक्ताओं की नींद हराम हो गई। इधर, आजादपुरा समेत करीमनगर क्षेत्र में रात करीब तीन बजे बिजली आंख मिचौली का खेल-खेलती रही। इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात बिजली संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

ट्रांसफार्मर हीट होने पर लगवाए कूलर
भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने से सप्लाई प्रभावित होने के साथ ही ट्रांसफार्मर खराब होने की संभावना प्रबल हो रही थी। इसे देखते हुए चार ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाकर उन्हें ठंडा किया जा रहा है। एसडीओ संजय सागर ने बताया कि ओवरहीट के चलते ट्रांसफार्मर पर कूलर लगवाए गए हैं।



बीसीबी के लिए लगवाया इनवर्टर


गल्ला मंडी उपकेंद्र पर बीसीबी में डीसी सप्लाई की समस्या को देखते हुए इनवर्टर लगाया गया, जिससे बीसीबी दोबारा खराब न हो। हालांकि विभागीय कर्मियों की मेहनत से लोगों को शुक्रवार को सप्लाई से कुछ राहत मिली।


--------------



बृहस्पतिवार रात में इनकमिंग बीसीबी ब्लास्ट होने से दो फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। रात में सही कराकर सप्लाई चालू करा दी गई। वहीं ओवरलोड से अन्य क्षेत्रों में समस्या हो रही थी। इसके लिए क्षेत्रों को चिह्नित कर लोड बढ़ाए जाने का कार्य किया जा रहा है।- संजय सागर, उपखंड अधिकारी, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed