फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   black marketing uria high cost

बाजार में कालाबजारी कर बेच रहे मंहगे दामों में यूरिया

Mon, 21 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
black marketing uria high cost
ललितपुर। मध्य प्रदेश के समीपवर्ती जिलों में खाद की कमी के कारण मांग बढ़ गई है। इसका असर जिला में नजर आ रहा है। मांग बढ़ने से यूरिया की कालाबाजारी शुरू हो गई है। मौके का फायदा उठाकर कई दुकानदार एक बोरी पर 50 से 80 रुपये तक ब्लैक में बेच रहे हैं। मजबूरन किसान मंहगे दामों में यूरिया खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

जिला तीन ओर से मध्यप्रदेश की सीमाओं से धिरा है। मध्य प्रदेश के जिलों में खाद की कमी चल रही है। ऐसे में कारोबारी कालाबाजारी कर रहे हैं। महरौनी, मड़ावरा, पाली, नाराहट आदि तहसीलों से मध्यप्रदेश में खाद की सप्लाई हो रही है। गेहूं की बुवाई पूरी हो गई है। किसान फसलों में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। इस कारण यूरिया की मांग अधिक है। कड़ाके की सर्दी ने खाद की बिक्री बढ़ा दी है। मौसम साफ होने से किसान खाद खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन, किसानों को महंगे दामों में यूरिया मिल रही है।
विज्ञापन

यूरिया की एक बोरी की दर अलग-अलग है। 45 किलोग्राम यूरिया की बोरी का दाम 266 रुपये और 50 किलोग्राम यूरिया की बोरी के दाम 294 रुपये हैं। लेकिन, दुकानदार यूरिया को मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। यूरिया की एक बोरी पर 50 से 80 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। किसान मजबूर होकर मंहगे दाम चुका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिले में दुकानदारों द्वारा मंहगे दामों में खाद की बिक्री करने का मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव यादव
जिला कृषि अधिकारी
----------
यूरिया को मंहगे दामों में बेचा जा रहा है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। जिम्मेदारों द्वारा मंहगे दामों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करेगा।
- रंजीत यादव
जिलाध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed