फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP government deprived Sahariya of farming and got the lands vacated

भाजपा सरकार ने सहरिया से खेती से वंचित कर जमीनों को कराया खाली

Wed, 05 Jan 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP government deprived Sahariya of farming and got the lands vacated
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में तालबेहट के सिद्धक्षेत्र देवामाता मंदिर परिसर में मंगलवार को सहरिया (आदिवासी) सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह ने कहा कि सहरिया समुदाय कई वर्षों से वन क्षेत्र में अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। सपा शासनकाल में सहरिया समुदाय के उत्थान को लेकर शासन की संचालित योजनाओं का सीधे तौर पर लाभ दिलाने का कार्य किया गया था। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने सहरिया आदिवासियों से उनके जंगली इलाकों में की जाने वाली खेती से वंचित कर जमीनों को खाली कराने का कार्य किया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि सपा सरकार सत्ता में आते ही सहरिया समुदाय के लोगों को वन विभाग द्वारा आए दिन किए जाने वाली उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से छुटकारा मिल सकेगा। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि सपा बिना किसी भेदभाव के सहरिया समुदाय को भी सम्मानित करने का कार्य करती है। उन्होंने सहरिया समुदाय के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के साथ प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाकर लाभांवित करने में सपा ही एक विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
रमेश ठेकेदार, अनिल, जगदीश कंचन, धनीराम रजक, सुरेंद्र पाल सिंह, मानसिंह, मंगलसिंह, रामजीवन सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, महेश टोढ़ी, भरत वनगुवां, रतीराम सहरिया, नैपाल सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, नितेश रजक, शाकिर अली, मनोज गुरूदेव, विजय शिक्षक, जयसिंह तिंदरा, राजीव दौलता, काशीराम, मक्खन कुशवाहा, अशोक करीला, अरविन्द, छोटू, प्रभूदयाल, पुष्पेंद्र, हरीराम, मुकेश, सुरज, बबलू, गुबदी, लक्ष्मीबाई, सुकन बाई, उमा, भान सिंह के अलावा सहरिया समुदाय के अनेकों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed