फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp alpsankhak morchaa

भाजपा दुबारा सत्ता तक पहुंचने में कामयाब होगी: हैदर अब्बास

Wed, 27 Feb 2019 12:52 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Wed, 27 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
bjp alpsankhak morchaa
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा दुबारा सत्ता तक पहुंचने में कामयाब होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच साल के कार्यकाल में जितना सम्मान उन्हें मिला, शायद पिछली सरकारों से कहीं अधिक रहा। जिसका परिणाम है कि आज मुस्लिम वर्ग के साथ समूचा अल्पसंख्यक वर्ग सम्मान के साथ भाजपा से जुड़ा है। विभिन्न मुहल्लों में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह कही।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों में जो कार्य हुए हैं, वह अद्वितीय है। भाजपा के सत्ता में आते ही अल्पसंख्यक मुस्लिमों में चिंता की लकीरें खड़ी हो गई कि अब उनका क्या होगा। क्या उनके हित सुरक्षित रहेंगे। लेकिन अब उनकी चिंताएं दूर हो गई हैं। मुहल्ला रावतयाना, बाहुबलिनगर और नदीपुरा, करीम नगर में प्रदेश अध्यक्ष का स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश महामंत्री फैसल सिद्दीकी भी रहे। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न कोई मिशन।
विज्ञापन

वह तो केवल सत्ता हासिल करने की जुगत भिड़ाने में जुटे हैं। जिसे देश की जनता भली भांति समझ चुकी है। प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने पार्टी द्वारा चलाई जा रही अल्पसंख्यक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा पार्टी का मिशन है कि अधिक से अधिक अल्पसंख्यकवर्ग के लेाग लाभान्वित हो। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी इकबाल वेग ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उनकी समस्याएं सुनी है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जिला सहकारी बैक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, महामंत्री बब्बूराजा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, भगवत दयाल सिंधी, देवेन्द्र श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। बैठक में नासिर मंसूरी, दीपक जैन सिंघई, अक्षय अलया, मकवूल खान, इदरीश राईन दीपक सिंघई बाबी, अनीस बेग, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, सरदार हरजीतसिंह, सैमुअल, काशीनाथ,पंकज जैन, नीरज जैन आदि उपस्थित रहे। इससे पहले सर्किट हाउस से पहला वोट मोदी को अभियान के तहत विशेष वाहन रैली निकाली। प्रदेश अध्यक्ष ने करीम नगर में हजरत बाबा करीम शाह रहमत उल्ला अलैह की दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ाई। इसके उपरांत जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र क्षेत्रपाल जी में पहुंचकर दर्शन किए और मुनिपुुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा से निर्माणाधीन कीर्ति स्तम्भ एवं जैन मंदिर का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed