फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   birthday celebrated

परिषदीय स्कूलों में बच्चों का मनाया जन्म दिवस

Sun, 01 May 2016 01:43 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 01 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
birthday celebrated
जन्‍म द‌िन मनाया - फोटो : demo pic
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अप्रैल में जन्मे बच्चों का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में हुआ। यहां नपाध्यक्ष व बीएसए की मौजूदगी में बच्चों का केक काटा गया।
विज्ञापन



ब्लाक जखौरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में 40 बच्चों का जन्म दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व कार्यक्रम अध्यक्ष बीएसए शमीम खानम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी, जिसमें ‘चुनरी केसरिया’, ‘रानी घोड़े पर हो के सवार’, ‘मैया यशोदा एवं कव्वाली अपने मां बाप का दिल न दुखा ने....’ सुनाकर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात माह अप्रैल में जन्मे बच्चों का एकसाथ केक काटा गया। तदोपरांत प्रदेश स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र बब्लू, सुरेंद्र, मेधावी छात्रा रजनी, प्रेरणा व प्राची का सम्मान किया गया। इस मौके नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि यहां के शिक्षक निश्चित ही इमानदारी से कार्य कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि न केवल बच्चे अनुशासित हैं, बल्कि निजी स्कूल के माफिक है। बीएसए शमीम खानम ने कहा कि यदि शिक्षक अपने कर्तव्य का पालन इमानदारी से करे तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के साथ अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को कहा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विमला देवी श्रीवास्तव, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश कुमार, शैलेष कुमार जैन, अनंत सर्राफ, देवेंद्र पाठक, विक्रांत रावत, आनंद कुमार श्रीवास्तव, जाकिर खान, सीमा जैन, नंदनी, आदर्श रावत उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय टीला, रजावन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़वारी, नवीन प्राथमिक विद्यालय पठलाखेरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलगन, प्राथमिक विद्यालय बड़ोखरा में जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन




कई अध्यापक रहे अनभिज्ञ
बच्चों के जन्म दिवस मनाने के संबंध में कई अध्यापकों को जानकारी ही नहीं थी तो कइयों को अधूरे निर्देश प्राप्त थे, जिससे तमाम स्कूलों में बच्चों का जन्म दिवस नहीं मनाया जा सका। नगर क्षेत्र में ही प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर, प्राथमिक विद्यालय शिवालय की शिक्षिकाओं को जन्म दिवस मनाने की जानकारी नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय रावर में भी जन्म दिवस नहीं मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में भी जन्म दिवस नहीं मनाया गया। इसकी पुष्टि जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने की है। उनका कहना है कि निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी स्कूल में बच्चों के जन्म का आयोजन देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म दिवस पर नहीं पहुंचे बच्चे
इस समय स्कूलों में 15 से 20 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी लगभग ऐसा ही हाल रहा। नतीजा यह हुआ कि कई स्कूलों में गैर हाजिर बच्चों का जन्म दिवस नहीं मनाया जा सका। प्राथमिक विद्यालय बड़ापुरा में कक्षा तीन के बच्चे का जन्म दिवस मनाया जाना था लेकिन, वह स्कूल नहीं पहुंचा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालय में भी यही हाल रहा। प्राथमिक विद्यालय अजीतापुरा में छह में से दो बच्चे स्कूल पहुंचे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबयाना में तीन में से एक छात्रा स्कूल नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed