Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Birth Anniversary and Birth Anniversary of Child Tirthankar

Lalitpur News: जन्मकल्याणक एवं बाल तीर्थंकर का जन्म महोत्सव मनाया

Wed, 21 Jun 2023 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Birth Anniversary and Birth Anniversary of Child Tirthankar
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव : आज रात आध्यात्मिक भजन संध्या का होगा आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। श्री नेमीनाथ जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मंगलवार को श्री जिनेंद्र जन्मकल्याणक और बाल तीर्थंकर के जन्म के कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न हुए।
ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के निर्देशन में कुंदकुंद दिगंबर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट महरौनी, कुंदकुंद दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट टीकमगढ़ और बानपुर के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर पर स्थापित प्रतिष्ठा मंडप में आध्यात्मिक पुरुष कानजी स्वामी के प्रवचन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जन्मकल्याणक शोभायात्रा, पांडुकशिला पर जन्माभिषेक अभिषेक, जन्मकल्याणक पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। रात में श्री जिनेंद्र भक्ति, शास्त्र स्वाध्याय एवं समागत विधानों द्वारा पालना झूलन आदि के साथ समस्त कार्यक्रमों का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक राजीव जैन चौधरी ने बताया कि 21 जून को रात में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे शाम को सेमिनार डॉ. शुदात्म प्रकाश भारिल्ल जयपुर द्वारा एवं आध्यात्मिक भजन संध्या डॉ. संजीब जैन उस्मानपुर दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाएगा। सभी धार्मिक क्रियाएं ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री खनियाधाना के दिशा-निर्देश में संपन्न हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed