Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Birth and Death Certificates Magistrates permission mandatory for applications made after 2 years

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र : 2 साल बाद आवेदन पर मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य

Wed, 04 Nov 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Birth and Death Certificates Magistrates permission mandatory for applications made after 2 years
ललितपुर। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब दो वर्ष से अधिक की देरी होने पर प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य होगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


यह नया नियम जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत आया है। यह अधिनियम 1 अक्तूबर 2026 से पूरे भारत में लागू हो चुका है। पहले यह अधिकारिता तहसीलवार एसडीएम के पास थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का यह आदेश महारजिस्ट्रार द्वारा प्रस्तुत भारत के राजपत्र के अनुपालन में है। राजपत्र 19 सितंबर को प्रसारित किया गया था। केंद्रीय सरकार ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 को प्रसारित किया है। मूल अधिनियम की धारा-13 की उप धारा (3ए) इसे अनिवार्य करती है।
विज्ञापन


नए नियम का क्रियान्वयन और प्रक्रिया
जनपद न्यायाधीश से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। जजशिप के समस्त प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेटों को यह अधिकारिता दी गई है। वे अपने न्यायालयों के थाना क्षेत्र के अनुसार कार्य करेंगे। मजिस्ट्रेट जन्म-मृत्यु के प्रार्थना पत्रों की सत्यता सत्यापित करेंगे। सत्यता की पुष्टि और निर्धारित शुल्क के भुगतान के बाद ही पंजीकरण होगा, फिर प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed