{"_id":"5f66513b8ebc3e9d9b47ce39","slug":"birth-and-death-certificate-not-issuing-lalitpur-news-jhs17667513","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली में नहीं बन रहे जन्म और मृत्यू प्रमाण पत्र, इधर- उधर भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली में नहीं बन रहे जन्म और मृत्यू प्रमाण पत्र, इधर- उधर भटक रहे लोग
विज्ञापन
gov office
- फोटो : gov office
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। नगर पंचायत पाली कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
नगर पंचायत में ऑनलाइन लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाते थे। जिससे लोग ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रमाणपत्र प्राप्त कर लेते थे, लेकिन संबंधित ऑनलाइन वेबसाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। जिससे जरूरतमंद लोग प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए नगर पंचायत के कार्यालय में बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं कि शायद अब नगर पंचायत में काम शुरू हो जाएं, लेकिन नगर पंचायत ने न तो इस समस्या का अब तक कोई हल निकाला और न ही लोगों को वहां से कोई सही जवाब मिला। लोगों का कहना है कि दोनों प्रमाणपत्र अब तक नगर पंचायत से ही ऑनलाइन और ऑफलाइन जारी होते रहे हैं। लेकिन अब व्यवस्था न होने से लोग चक्कर काट रहे हैं।
जन्म और मृत्यु का ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाए जाने से रोकना जन मानस के कानूनी अधिकारों का हनन है। जिसे तत्काल प्रभाव से सुचारु किया जाना आवश्यक है। मनीष तिवारी
नगर पंचायत से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न होने से लोगों को बड़ी असुविधा हो रही है। प्रशासन और नगर पंचायत लोगों की समस्या को समझाकर प्रमाणपत्र जारी करें। पुष्पेंद्र चौरसिया
विज्ञापन
नगर पंचायत से जन्म मृत्यु-प्रमाणपत्र नहीं बन रहे हैं। जिससे सभी को परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। अतुल जैन
दो से तीन दिनों में प्रमाणपत्र बनने लगेंगे
जानकारी मिली है कि यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों की समस्या जल्द दूर हो इसके लिए नगर पंचायत के बाबू से बात हो गई है। दो से तीन दिनों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना चालू हो जाएंगे।
अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी