फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bird flu threat parsvnath park birds died

पार्श्वनाथ कालोनी के पार्क में कबूतर की मौत से मचा हड़कंप

Wed, 13 Jan 2021 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
bird flu threat parsvnath park birds died
पारसनाथ कॉलोनी के पार्क में मृत पड़ा कबूतर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तालबेहट के गूूगर गांव में चिड़ियों की मौत होने के बाद अब शहर स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में एक कबूतर की मौत से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन - फानन में इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मृत पक्षी को कर्मचारी अपने साथ ले गए। अधिकारियों ने बर्ड फ्लू से मौत की आशंका को खारिज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की एक कबूतर सुबह के समय उड़ाता हुआ अचानक पार्श्वनाथ कॉलोनी के पार्क में जा गिरा। इसे देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई। इससे कॉलोनीवासियों में खलबली मच गई और लोगों ने बर्ड फ्लू को लेकर चर्चा होने लगी। कंट्रोल रूम में कबूतर की मौत की सूचना दी गई। दोपहर में कर्मचारी आए और मृत कबूतर को अपने साथ ले गए, तब जाकर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-----
बर्ड फ्लू कई प्रदेशों में फैल चुका है। कानपुर जिले में इसके लक्षण दिखाई देने पर सतर्कता बढ़ा दी गई, लेकिन शहर में तैयारी नजर नहीं आ रही हैं। नागरिकों को जागरूक नहीं किया जा रहा है। -राजेश दुबे, पूर्व सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सड़क किनारे मुर्गा की दुकानें संचालित हो रही हैं। बर्ड फ्लू को देखते हुए इन दुकानों को अन्य जगह शिफ्ट कर देना चाहिए। वन विभाग के अफसर भी इस मामले में उदासीन नजर आ रहे हैं। - विजय साहू, जिला सह संयोजक बजरंग दल

----
कबूतर में फ्लू के लक्षण अब तक प्रदेश में कहीं भी नहीं देखे गए हैं। जो कबूतर मरा है, उसकी स्वाभाविक मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- संदीप कौशल
नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed