फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bina pass ke bech rha tha sabji

बिना पास के बेच रहा था सब्जी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
bina pass ke bech rha tha sabji
वार्ड नंबर 16 आजादपुरा के सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सब्जी वाले के पास में प्रशासन का अधिकृत पास नहीं था। वह बिना पास के सब्जी बेच रहा है। उसके बांटों का वजन भी कम पाया गया। कार्रवाई के लिए बांट- माप विभाग भेज दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्टेशन रोड पर हार्डवेयर तथा दर्जी की दुकानें खुली थीं। उन्होंने खुली दुकानों को बंद कराया। इसके बाद सब्जी का ठेला लगाए राजपूत कॉलोनी के पास निवासी राघवेंद्र को चेक किया तो उनके पास किसी भी प्रकार के सब्जी बेचने का पास नहीं मिला। पूछने पर सही उत्तर नहीं दिया। इस पर उनके पास उपलब्ध एक किलोग्राम व आधा किलोग्राम के बांटों को देखा गया। वजन कम होने की आशंका के आधार पर वजन कराया गया। इसमें एक किलो (1000 ग्राम) का वजन 945 ग्राम पाया गया। आधा किलो ग्राम /500 ग्राम का वजन सिर्फ 470 ग्राम पाया गया। इस प्रकार एक किलोग्राम वजन में 55 ग्राम और आधा किलो के वजन पर 30 ग्राम वजन की सामग्री की चोरी की जा रही है। दोनों बांटों में बांट- माप विभाग सील अंकित नहीं मिली। इनको चेतावनी देकर बांट- माप निरीक्षक के पास भेज दिया गया। करीम नगर तिराहे पर नाई की खुली मिलने पर दुकान को बंद कराया गया। चेतावनी दी गई की लॉकडाउन अवधि में दोबारा दुकान खुली पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अनाधिकृत रूप से आने जाने वालों को रोक कर जांच की गई मोटर साइकिल पर दो से अधिक लोगों के पाये जाने पर मोटरसाइकिल की हवा निकाली गई। लॉकडाउन अवधि में दिए निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी गई। मोहल्ला लेंड़ियापुरा में अंगूरीबाई पत्नि काशीराम द्वारा पानी के घड़े व बर्तन बेचे जा रहे थे। इनके द्वारा असहाय व गरीब लोगों को निःशुल्क घड़े दिलाए गए। साथ ही आने- जाने वाले लोगों को चेक किया गया। काफी मात्रा में बीडी/ सिगरेट/ तबाकू/गुटखा पाए जाने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया। लॉकडाउन अवधि में दोबारा पाये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जांच में मिली सामग्री को जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed