फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bikers shoot young man.

राजघाट बांध घूमने गए युवक को मारी गोली, गंभीर

Fri, 20 Sep 2019 08:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
bikers shoot young man.
राजघाट बांध घूमने गए युवक को मारी गोली, झांसी रेफर
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत राजघाट बांध पर साथियों व भाई के साथ घूमने गए एक युवक पर अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली उसके गाल को फाड़ते हुए अंदर धस गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से साथी उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने घायल युवक को झांसी रेफर कर दिया।

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बंधपुरा हाल राजघाट निवासी दीपक यादव (24 वर्ष) पुत्र लाल सिंह यादव शुक्रवार की शाम को अपने साथियों के साथ राजघाट बांध पर गया था। शाम को करीब पांच बजे बांध पर दो अज्ञात पल्सर सवार पहुंचे और उनकी किसी बात को लेकर दीपक से बहस हो गई। इसी दौरान अज्ञात पल्सर सवार युवकों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे उसके गाल में गोली लग गई और गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। यह देख उसके साथी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक पल्सर सवार तेज रफ्तार कर वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने घायल साथी को उठाया और उसे लेकर दो पहिया वाहन से ही सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, जिसके घायल को झांसी रेफर कर दिया। चिकित्सकों स्टाफ के अनुसार, घायल युवक के गाल को फाड़ते हुए गोली अंदर फंस गई। चिकित्सकों ने हालत बिगड़ती देख उसे झांसी रेफर कर दिया है। परिजन घायल को लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। जिला अस्पताल में पहुंचे उसके नेहरू नगर निवासी भाई इंदर ने बताया कि उसका भाई दीपक यादव अपने कुछ साथियों के साथ राजघाट बांध पर था, जहां एक पल्सर पर सवार दो युवकों ने उसके भाई पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हुआ है। बाइक बिना नंबर की थी और उस पर सवार दोनों युवक काली शर्ट पहने हुए थे। पुलिस को अभी तक इसकी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed