फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider dies after being hit by taxi, grandson's condition critical

Lalitpur News: टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नाती की हालत गंभीर

Mon, 15 Sep 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by taxi, grandson's condition critical
तालबेहट-बिजरौठा। तालबेहट-जखौरा मार्ग पर रविवार सुबह रारा नहर के निकट पीछे से आ रही टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई और उसका पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बच्चे को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी जगदीश यादव (58) का रानीपुरा में एक मकान है, जहां उनका पुत्र रहता है। रविवार सुबह वह बाइक से अपने पौत्र विहान (7) को लेकर तालबेहट आ रहे थे। रारा नहर के पास पीछे से तेज गति से आ रही एक टैक्सी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बच्चे सहित जगदीश सड़क पर गिर गए। जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मौका पाकर चालक टैक्सी लेकर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इधर, हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

------
हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चला रहे जगदीश के गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई, जिससे काफी रक्त बह गया। यदि वह हेलमेट लगाए होता तो उसके सिर में गहरी चोट नहीं आती और जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
टैक्सी की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका नाती घायल हो गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।- मनोज कुमार मिश्रा, एसएचओ तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed