फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Lalitpur News: वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sun, 28 Dec 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम भैंसाई के पास हुई घटना
विज्ञापन

ललितपुर। खाद लेने के लिए बाजार जाते समय कोतवाली सदर के ग्राम कुमरौल निवासी कमल पटेल (44) की बाइक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के ममेरे भाई राजीव ने बताया कि कमल पटेल शुक्रवार की शाम को घर से फसल में छिड़कने के लिए खाद की बोरियां खरीदने को बाइक से बाजार जा रहा था। अभी वह झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम भैंसाई के पास पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कमल की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कमल गंभीर घायल हो गया था। गांव वालों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई-दो बहनों में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह करीब दस एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed