फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike driver dies due to collision with unknown vehicle

Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Wed, 31 Jul 2024 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to collision with unknown vehicle
ललितपुर। रिश्तेदारी में जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा निवासी सतेंद्र (27) पुत्र सरमन सोमवार की रात को मध्य प्रदेश के कुंडेश्वर अपनी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। बाइक पर भगत सिंह (27) पुत्र अतवल सिंह भी सवार था। अभी वह ग्राम छिल्ला-बिल्ला के बीच पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुरेंद्र गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई राघवेंद्र ने बताया कि मृतक तीन बहन-दो भाई में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed