फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike crashed to tree, one died

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Mon, 21 Jun 2021 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
bike crashed to tree, one died
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम छायन के पास पेड़ से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम परौंदा निवासी सत्येंद्र सिंह (28) पुत्र फूल सिंह लोधी शनिवार को महरौनी क्षेत्र के ग्राम सतलींगा में एक शादी समारोह में गया था। रात में देर हो जाने से वह करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के मध्य वहां से अपनी रिश्तेदारी में महरौनी क्षेत्र के ही ग्राम लरगन जाने के लिए बाइक से निकला था। अभी वह ग्राम छायन के पास ही पहुंचा था कि उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर सुबह महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पास मिले मोबाइल व अन्य कागजातों के आधार पर पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई हरप्रसाद लोधी ने बताया कि मृतक की एक बेटी व दो बेटा है और वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed