फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bijli theft in rural aria

ग्रामीण क्षेत्रों में खूब हो रही बिजली चोरी

Mon, 27 Jul 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
bijli theft in rural aria
bijli theft in rural aria
ललितपुर। उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति देने के लिए क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन पर लाइनलॉस कम करने के लिए निर्देश हैं। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है तथा बकाया भी जमा नहीं हो पा रहा है। इससे लाइनलॉस 50 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

शासन की योजना है कि जिस क्षेत्र में सबसे कम लाइनलॉस (बिजली का नुकसान) होगा, उस क्षेत्र को सबसे अधिक बिजली आपूर्ति की जाएगी। लेकिन, जनपद के अधिकांश ग्रामीण फीडरों पर 50 प्रतिशत तक या फिर इससे अधिक लाइनलॉस चल रहा है। जबकि, शासन ने किसी भी फीडर पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 15 प्रतिशत तक लाइन लॉस होना निर्धारित किया है।
विज्ञापन

तालबेहट, महरौनी, पाली, बिरधा, बाईपास के अधिकांश फीडरों में से किसी पर 40 प्रतिशत तो किसी पर 50 प्रतिशत या फिर इससे अधिक लाइनलॉस है। बहुत से ग्रामीण क्षेत्रों पर तो 60 से 70 प्रतिशत या इससे अधिक नुकसान है। यही नहीं बकायादारी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ती जा रही है। बहुत से फीडर के अंतर्गत बहुत अधिक बिजली चोरी हो रही है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती अधिक हो रही है। वर्तमान में 132 केवी पनकी से ग्रामीण क्षेत्रों को चार घंटे बिजली कटौती का रोस्टर जारी है, जबकि स्थानीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों को मुश्किल से 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
शासन द्वारा 15 प्रतिशत तक लाइनलॉस वाले सब स्टेशन एवं फीडर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, जिले में अधिकांश फीडर पर लाइनलॉस अत्यधिक चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत कटौती पनकी कंट्रोल से जारी रोस्टर के अनुसार ही की जा रही है।
- आकाश सचान, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed