{"_id":"63b1c7d89dd2462e567d1de0","slug":"big-accident-due-to-car-tire-burst-seven-people-injured-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, सात लोग घायल, दो की हालत नाजुक झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, सात लोग घायल, दो की हालत नाजुक झांसी रेफर
Sun, 01 Jan 2023 11:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:20 PM IST
सार
इस घटना में कार सवार विनोद साहू, नीलेश ठाकुर सहित सात लोग घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां विनोद व नीलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज भेजा गया है, वहीं अन्य पांच लोगों को मामूली चोटें होने पर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार ( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में सागर जिले बीना तहसील के साहू मोहल्ला निवासी विनोद साहू मोहल्ले के ही निवासी नीलेश ठाकुर समेत सात दोस्त नव वर्ष पर दर्शन करनेलिए टीकमगढ़ जिला स्थित कुण्डेश्वर मंदिर दर्शन कर रविवार शाम को बोलेरो से वापस बीना लौट रहे थे।
विज्ञापन
जब वह लोग ललितपुर के बालाबेहट के पास पहुंचे तभी बोलेरो का टायर फट गया, जिससे कार पलट गई। इस घटना में कार सवार विनोद साहू, नीलेश ठाकुर सहित सात लोग घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां विनोद व नीलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज भेजा गया है, वहीं अन्य पांच लोगों को मामूली चोटें होने पर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन