फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bholenath's wedding procession took place with great pomp

Lalitpur News: धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बरात

Mon, 11 Mar 2024 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bholenath's wedding procession took place with great pomp
बार (ललितपुर)। भगवान भोलेनाथ की बरात प्राचीन नवग्रह के मंदिर से होकर प्रमुख चौराहों से होते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। बरात में भगवान शिव के गण नाचते गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

भोलेनाथ की बरात का जगह-जगह शिव भक्तों ने स्वागत सत्कार किया। ग्रामीणों ने भोलेनाथ की आरती उतारते हुए भोग लगाया। भगवान भोलेनाथ की बरात का नरसिंह मंदिर में स्वागत हुआ। फिर शिव विवाह का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ शामिल रही। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा बरात के साथ दलबल के साथ चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन

---------
बेहटा सरकार आश्रम में शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई
बार। बस्तगुवां एवं पुलवारा की सीमा पर स्थित बेहटा हनुमान मंदिर आश्रम के प्रांगण में नवनिर्मित शिव मंदिर पर वैदिक संस्कृति के अनुसार शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा आचार्यों ने कराई। मुख्य यजमान जिला पंचायत सदस्य पारौन जनक एवं फूल सिंह यादव रहे। मंदिर के पुजारी पंडित राकेश भार्गव के संरक्षण में अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारा हुआ। बार क्षेत्र में मथुरा डांग, सेमरा डांग, पुलवारा, बस्तगुवां के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed