फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bholenath does welfare of the devotees.

Lalitpur News: भोलेनाथ भक्तों का करते हैं कल्याण

Fri, 28 Feb 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bholenath does welfare of the devotees.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कथा व्यास पं. बद्री प्रसाद पाठक ने कहा कि भोलेनाथ बड़े दयालु हैं। वह अपने भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हर परिवार समस्याओं से दुखी है इसका समाधान ही कथा श्रवण करने से होता है।

वह बृहस्पतिवार को ग्राम कल्यानपुरा स्थित श्री सोमेश्वरधाम मंदिर में शिव महापुराण कथा का वर्णन कर रहे थे। कथा व्यास ने कहा कि शिव महापुराण में सभी समस्याओं का समाधान सुलभ है। उन्होंने विंध्वेश्वरी संहिता 20 अध्याय, रुद्र संहितासती खंड के 42 अध्याय का विस्तार से समझाते हुए कहा कि भगवान शिव जगत का कल्याण करते हैं। उन्होंने रुद्राभिषेक के महत्व को समझाते हुए कहा कि विधानपूर्वक करने से संकट दूर होते हैं। इधर, प्रतिष्ठाचार्य पं. बाबूलाल द्विवेदी, आचार्य अमित तिवारी, पं. कैलाश नारायण द्विवेदी,संदीप मिश्रा,अनिल नायक ने भगवान शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा में महामृत्युंजय जय मूर्ति संस्कार व अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न कराए। इस दौरान आसपास के गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य आयोजक दुर्गा प्रसाद पाठक, रामप्रकाश पाठक, सुमन कुमार पाठक, उर्मिला देवी, मिथिला देवी, कीर्ति पाठक,राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद रहे। क
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed