{"_id":"6197fe207b42f170845495f7","slug":"bhavni-dam-inugration-lalitpur-news-jhs20915902","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावनी बांध की नहर का पूजन अर्चन कर किया संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावनी बांध की नहर का पूजन अर्चन कर किया संचालन शुरू
विज्ञापन
भावनी बांध बना आकर्षण का केंद्र
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार (ललितपुर)। महोबा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनपद ललितपुर के भावनी बांध का लोकार्पण करने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर बांध की नहर का पूजन करके संचालन शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही पीएम द्वारा बांध का वर्चुअल शुभारंभ करने का लाइव प्रसारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महोबा से ललितपुर के भावनी बांध का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इसके लिए भावनी बांध पर फूल-मालाओं और गुब्बारे से आकर्षक सजावट की गई। बांध पर अधिकारी सुबह से ही पहुंच गए और तैयारियों में जुटे रहे। बांध के शुुुुभारंभ पर गेटों के पास कई लोग बांध का नजारा देखने भी पहुंचे। भावनी बांध परियोजना से जुड़े बेतवा झांसी के मुख्य अभियंता महेश्वरी प्रसाद, सिंचाई कार्य मंडल चतुर्थ के अधीक्षण अभियंता एवं सिंचाई निर्माण मंडल झांसी के अधीक्षण अभियंता शीलचंद उपाध्याय, सिंचाई निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता भागीरथ बरुआ द्वारा पूजा की गई।
पूजा के बाद गेट खोलकर नहर का संचालन शुरू कराया। इसके बाद बांध की तलहटी स्थित मैदान में स्थानीय लोकगीतों का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। सिंचाई निर्माण खंड प्रथम के सहायक अभियंता आरएच नागर, श्रवण कुमार, राजीव कुमार, धीरज कुमार, जूूनियर अभियंताओं में विनोद, श्वेता सक्सेना, नेहा कौशल, रमाकांत वर्मा, पंकज, धर्मेंद्र पटेल, राजेंद्र एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--------------
इस योजना का मिलेगा यह लाभ
इस परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के 8062 किसान लाभांवित होंगे और 3800 हेक्टेयर भूमि सिंचित की जा जाएगी। इसकी कुल लंबाई चार किलोमीटर है। जिसकी लागत 512.74 करोड़ रुपये और कैचमेंट एरिया 960 वर्ग किलोमीटर है। नहर की कुल लंबाई, 29.300 किलोमीटर है। बताया कि अगली फसल में पूर्ण रूप से रोस्टर बनाकर नहर का संचालन किया जाएगा। इस वर्ष उपलब्ध जल के अनुरूप ही टेस्टिंग में नहर को चलाया जाएगा।

भावनी बांध के गेटों को सजाया गया- फोटो : LALITPUR

भावनी बांध के गेट- फोटो : LALITPUR