फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhanupratap singh cricket

खेल भावना के साथ खेलें खिलाड़ी:राज्यमंत्री

Tue, 09 Feb 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
bhanupratap singh cricket
महरौनी के ग्राम सौजना में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ,पूर्व ब? - फोटो : LALITPUR
महरौनी(ललितपुर)। तहसील महरौनी के अंतर्गत ग्राम सौजना में ठाकुर भानूप्रताप सिंह की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें बंडा की टीम ने जीता उद्घाटन मैच जीत लिया।
विज्ञापन

ग्राम सौजना में टूर्नामेंट के पहले दिन बंडा की टीम और मड़ावरा की टीम के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें मड़ावरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंडा की टीम ने 185 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दरयाव सिंह, ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं के लिए बेहतर मंच मिलता है। क्रिकेट का खेल युवाओं के लिये बेहद उत्साह भरा होता है। शिवा सिंह तोमर मंडल उपाध्यक्ष भाजपा महरौनी ने कहा कि इस प्रकार के जगह-जगह आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंटों से खिलाड़ियों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इस दौरान श्रीराम पटैरिया, राघवेंद्र पटैरिया राज्य मंत्री प्रतिनिधि, शिवा सिंह तोमर मंडल उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह गौर पूर्व प्रधान, गोलू शुक्ला, सोनू चौबे, रब्बी राजा, चन्द्रभान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed