{"_id":"605a3e9c8ebc3edbef0a8d0f","slug":"bhagwan-shanti-nath-shobayatra-lalitpur-news-jhs19158761","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शान्तिनाथ का हुआ मस्तिकाभिषेक व निकली रथ शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शान्तिनाथ का हुआ मस्तिकाभिषेक व निकली रथ शोभायात्रा
विज्ञापन
ग्राम बानपुर में भगवान शान्तिनाथ का हुआ मस्तिकाभिषेक निकली रथ शोभायात्रा
- फोटो : LALITPUR
बानपुर/ ललितपुर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बानपुर के वार्षिक मेला पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भगवान शांतिनाथ का मस्तिकाभिषेक किया और शोभायात्रा निकाली गई।
सुबह से विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंगलाष्टक पढ़कर श्रीजी का अभिषेक किया गया एवं देव शास्त्र का पूजन किया। 24 तीर्थंकर विधान हवन क्रियाओं के साथ संपन्न हुआ। मुनिश्री सुप्रभ सागर महाराज के प्रवचन हुए। दोपहर दो बजे मेले का शुभारंभ हुआ। 108 कलशों से शांतिनाथ, कुंथूनाथ, अरहनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक हुआ। मस्तिकाभिषेक का सौभाग्य विकास कुमार सौंरई, प्रेमचंद सरकनपुर, रोशन कुमार सोनू पृथ्वीपुर, सुरेश चंद मेरठ व रविंद्र कुमार सिंघई बासौदा वालों को प्राप्त हुआ। इस दौरान भगवान शांतिनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिधारा करने का सौभाग्य रोशन रिधिम जैन पृथ्वीपुर, सुमित चंद, सुनील कुमार कुआंगांव, आलोक कुमार सिंघई, पवन कुमार सिंघई बानपुर आदि को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का वाचन मुनिश्री सुप्रभ सागर महाराज ने किया।
श्रीजी को रथ में बैठाकर शोभायात्रा क्षेत्रपाल मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा के आगे घोड़ों पर धर्मध्वजा लेकर बैंड बाजों व डीजे की मधुर भजनों के संगीत पर युवा मुनि सेवा संघ के सदस्य व युवा महिला मंडल की महिलाएं चल रहीं थीं। शोभायात्रा बस स्टैंड के पांडुक शिला पर पहुंची, जहां भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया। क्षेत्रपाल मंदिर में पहुंचने पर श्रीजी को वेदी में बैठाया गया। शाम को आरती हुई। संचालन अखिलेश कुमार जैन सौजना ने किया।
विज्ञापन
------
पंच कल्याणक महोत्सव के पात्रों का हुआ चयन
बानपुर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बानपुर में 23 तारीख से होने वाले शांतिनाथ भगवान जिनबिंब पंच कल्याणक महामहोत्सव के पात्रों का चयन मुनि द्वय सुप्रभ सागर महाराज व मुनि प्रणत सागर महाराज के सानिध्य में किया गया। इसमें भगवान के माता- पिता बनने का सौभाग्य डीके जैन व उनकी पत्नी सागर वालों को, सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सुनील कुमार व उनकी पत्नी प्रीति जैन सुंदरपुर वाले टीकमगढ़, धनकुबेर बनने का सौभाग्य प्रमोद कुमार, राजेश कुमार सिंघई बानपुर, महायज्ञनायक इंद्र कुमार श्रवण कुमार सिंघई बानपुर, यज्ञनायक महेंद्र कुमार नायक, ईशान इंद्र कुसुम चंद्र प्रमोद कुमार पाह वाले बानपुर, सनथ इंद्र शीलचंद्र नितिन कुमार मड़वैया बानपुर, ध्वजारोहण कर्ता रोशन जैन पृथ्वीपुर, पांडाल उद्घाटन कर्ता प्रमोद कुमार, पियूष कुमार, वारदाना परिवार सागर, नारायण सुरेश कुमार, शुभम कुमार, मोदी टीकमगढ़ आदि का चयन हो चुका है, शेष पात्रों के चयन हेतु इच्छुक धर्मप्रेमी बंधु क्षेत्र कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।