फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhagwaan shiv ji

भगवान शिव की आराधना का महाशिवरात्रि मनाई

Tue, 05 Mar 2019 01:15 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Tue, 05 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
bhagwaan shiv ji
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। महाशिवरात्रि का पर्व शहर के विभिन्न शिवमंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण शिवमंदिरों में विशेष पूजन अर्चन एवं धार्मिक आयोजन किए गए।
विज्ञापन

भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को होने के कारण शिवमंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। श्रद्घालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नानादि कर शिवमंदिरों में पहुंचकर शिव की आराधना की गई। शहर के घंटाघर स्थित थानेश्वर मंदिर, सीतापाठ स्थित हजारिया महादेव मंदिर, जुगपुरा व नेहरुनगर स्थित शिव मंदिर के अलावा सुम्मेरा तालाब स्थित शिव मंदिर, सरदारपुरा स्थित शंकरजी का मंदिर, महावीरपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास शिव मंदिर, समेत तमाम शिव मंदिरों में सोमवार को महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की। इस दिन भक्तों ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जल, बेलपत्री, धतूरा, पुष्प, बेर, दही, शहद आदि से पूजन किया। कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर में इसी दिन 21 नवदंपत्तियां का सामूहिक विवाह कराया गया। जिसके लिए अनोखे तरीके से शहर में अखाड़ों व शिव स्वरुप की शोभायात्रा के बीच 21 दूल्हों की बारात भी निकाली गई, जो शहर में आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

देवगढ़ रोड रेलवे फाटक के पास सरला विहार कालोनी में स्थित बाबा अमरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विनोद महाराज ने विधि विधान के साथ यहां भगवान शिव का गाजे-बाजे के बीच रुद्राभिषेक, हवन, पूजन कराया। शिव के भक्तों ने मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, बेर, दूध, दही, शहद, भांग आदि अर्पित किए। यह दिन भर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। इस मौके पर अजय सोनी, अनुराधा, आनंद सोनी, किरन, धीरज सोनी, लता, अनिकेत, निशी, अमृतया, सम्मी, नित्या, रामपाल, पप्पू, देवेंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिविल लाइन स्थित स्थानीय सेवा केंद्र वरदानी भवन एवं तालाबपुरा स्थित उपसेवा केंद्र पर भोलेनाथ बाबा का ध्वजारोरण किया गया। विकारों एवं नशामुक्त श्रेष्ठ समाज के निर्माण की जनजागरूकता रेली डा. श्रीराम साहू के आवास से निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु जयघोष करते चले। रैली सावरकर चौक होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने रैली का स्वागत किया। इसके बाद रैली तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा, स्टेशन होते हुए वरदानी भवन पहुंची, जहां महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बीके चित्ररेखा, मायारानी, बीके गीता, बीके प्रीति, रुबी बहिन, आरबी जायसवाल, अशोक राठौर, सत्यनारायण, राहुल जैन, लक्ष्मीनारायण उपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जहां पूजन-अर्चन के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीरज चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, पंकज पाराशर, गौरव त्रिपाठी, मयंक बबेले, प्रशांत राजपूत, रमाशंकर गुप्ता, सूर्यप्रकाश उपस्थित रहे।
युवा पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत योग समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर कंपनी के योग प्रांगण में हवन पूजन किया।  इस मौके पर प्रीति जैन, आकांक्षा दुबे, रानी, कल्पना, कमला तिवारी, मुकेश साहू, अशोक सेन, बालकृष्ण नामदेव, पर्वतलाल साहू, सुरेश श्रीवास्तव, अर्पित जैन, हरिश्चंद्र कुशवाहा, संतोष सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे। पं. विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास झांसी द्वारा जिले के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के शिवालयों पर अभिषेक के लिए गंगाजल वितरित कराया गया। श्री शिव मंदिर चांदपुर, रणछोरधाम, हनुमान मदिर जाखलौन, मॉ बरवासनधाम बालाबेहट, नीलकंण्ठ महादेव मंदिर पाली, श्री हनुमान गढ़ी विरधा, श्री हनुमान मंदिर अमझरा घाटी, शिव मंदिर मदनपुर, श्री शिव मंदिर मड़ावरा समेत जिले के सभी शिवमंदिरों पर भगवान शिव के अभिषेक के लिए गंगाजल वितरित किया। न्यास अध्यक्ष पं. अनुराग शर्मा ने पर्व पर सभी को शुुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला प्रभारी कैलाश नारायण पाठक, परमानंद तिवारी, वीरेंद्र सिंह, जयराम यादव, बेबीराजा, बालमुकुंद पुरोहित, मनोहरलाल पुरोहित, दुर्गा नायक, अरविंद शास्त्री, रवि अगरिया, राजकुमार शर्मा, केदारनाथ विदुआ, बृजगोपाल पुरोहित, राकेश तिवारी, प्रताप नारायण पुरोहित, विनोद करौलिया, विनोद मिश्रा, राजेश बबेले, रामगोपाल देवलिया, रामबाबू कटारे एवं न्यास की ओर से पंकज ताम्रकार उपस्थित रहे।

मदनपुर (ललितपुर)7 तहसील क्षेत्र मड़ावरा अंतर्गत सोंरई गांव के प्राचीन राज मंदिर अखाड़ा धाम प्रांगण में श्री शिव विवाह हुआ। दिन भर तमाम धार्मिक कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। रात्रि में वैवाहिक रस्मे विधि विधान से संपन्न् हुईं। युवाओं में खासा जोश, उत्साह व उमंग देखने मिली। आयोजन को लेकर श्रद्धालु एक सप्ताह पहले से ही तैयारियों में जुटे थे। गांव के मुख्य मार्ग व तिराहों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए, ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने स्तर से गली-मुहल्लों को साफ किया। मुख्य मार्ग में बनीं रंगोली आकर्षक रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed