फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   beti ko agwa ka aarop

ससुरालीजनों पर लगाया दहेज के कारण पुत्र की हत्या का आरोप

Thu, 13 Oct 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
beti ko agwa ka aarop
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा रतीराम ने दहेज न देने के के कारण अपने बेेटी के ससुरालीजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को बृहस्पतिवार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में विवाहिता के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी आरती की शादी 19 जून 2020 को थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम रामपुर में हुआ था। शादी के बाद से ही पति समेत सभी ससुरालीजन दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे। प्रताड़ित कर मोटर साईकिल की मांग कर रहे थे। बीते 7 अक्तूबर को करीब सुबह नौ बजे पुत्री ने फोन कर के ससुरालीजनों द्वारा मारपीट करने व संतान न होने का उलाहना देने की बात अपने पिता को बताई। जिस पर पिता ने दो दिन में आने की बात कही। आरोप है कि नौ अक्टूबर को सुबह छह बजे ससुरालीजनों ने आरती के पिता को फोन कर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है, बेटी से बात कराने को कहा तो बताया कि वह बात नहीं कर पा रही है। इस पर अस्पताल लेकर पहुंचने की बात कही। अस्पताल में पहुंचने के बाद कुछ ही देर में पुत्री की मौत हो गई। आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों ने दहेज न देने के चलते बनकी बेटी को जान से मार दिया है। मृतका के पिता ने कप्तान से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed