{"_id":"683b5b8a29e1817d71086de1","slug":"bee-attack-will-be-included-in-natural-calamity-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136247-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मधुमक्खियों का हमला दैवी आपदा में किया जाएगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मधुमक्खियों का हमला दैवी आपदा में किया जाएगा शामिल
विज्ञापन
- प्रदेश स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति ने इसे किया मंजूर, शासन को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मधुमक्खियों के हमले की घटनाओं को देखते हुए, आपदा प्रबंधन समिति ने इसको दैवी आपदा में शामिल करने की मंजूरी देते हुए शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो सकता है। ललितपुर, सोनभद्र व मिर्जापुर में हुई घटनाओं व अन्य जनपदों से आ रही रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है। इनके हमले से लोग गंभीर घायल हो जाते हैं।
प्रदेश में मधुमक्खियों के हमले की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए इसे दैवी आपदा में शामिल करने की सिफारिश प्रदेश स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति ने की है। हालांकि इस संबंध में अभी शासनादेश जारी नहीं किया गया है। लेकिन वह भी जल्द की जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताते चलें कि विगत 25 मई को जिले के देवगढ़ के जंगल में भ्रमण के दौरान विशेष सचिव सुनील कुमार, एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, सीडीओ कमलाकांत पांडे सहित करीब दस लोगों को मधुमक्खी ने हमला कर घायल किया था। जिसमें एडीएम नमामि गंगे अभी गंभीर रूप से घायल हुए थे, वह अभी भी मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही हाल में ही मिर्जापुर में कानपुर से प्रशिक्षण के लिए गए 54 वन दरोगा भी मधुमक्खी के हमले से घायल हुए थे। सोनभद्र में भी विशेष सचिव पर यह मधुमक्खी हमलावर हुई थी। इन सभी घटनाओं को देखते हुए पूरे में प्रदेश से आपदा प्रबंधन समिति से रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें प्रदेश के कई जिलों से ऐसी घटनाओं की जानकारी हुई। इसके बाद मधुमक्खी के हमले को दैवी आपदा में घोषित करने की सिफारिश की है। जल्द ही इसका शासनादेश भी जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि शासनस्तर पर मधुमक्खी के हमले को दैवी आपदा में शामिल किया जा रहा है। इसमें कितनी राहत राशि दी जाएगी, यह शासनादेश के बाद ही बताया जा सकता है।