फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bbAcharya Pravar Vidyasagar Maharaj was the conductor of Indian culture.

Lalitpur News: भारतीय संस्कृति के संवाहक थे आचार्य प्रवर विद्यासागर महाराज

Tue, 27 Feb 2024 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
bbAcharya Pravar Vidyasagar Maharaj was the conductor of Indian culture.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जैन शिक्षक सामाजिक समूह के तत्वावधान में सोमवार को अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र के मुख्य गेट के बाहर आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधिमरण पर विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया।
दिगंबर जैन पंचायत समिति के महामंत्री आकाश जैन ने कहा कि आचार्यश्री जन-जन के संत थे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि आचार्यश्री सचमुच में राष्ट्र संत थे। शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने आचार्यश्री के योगदान को अविस्मरणीय बताया। शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बार के अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया ने कहा कि वर्ष 2018 में आचार्यश्री के दर्शन कर ऐसे लगा कि मैंने साक्षात ईश्वर के दर्शन कर लिए। जैन शिक्षक सामाजिक समूह के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कहा कि आचार्यश्री के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलें। संरक्षक सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि इस युग में आचार्यश्री का जन्म हुआ।
विज्ञापन

जैन पंचायत के शिक्षामंत्री प्रफुल्ल जैन ने कहा कि गुरुवर चलते फिरते तीर्थ थे। उन्होंने 507 दीक्षाएं प्रदान कीं। वर्णी कालेज के प्रवक्ता डॉ. विवेक जैन ने कहा कि आचार्यश्री त्याग, तपस्या, साधना की प्रतिमूर्ति थे। सचिन शास्त्री ने कहा कि आचार्य श्री के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। प्रवक्ता राहुल जैन ने कहा कि आचार्यश्री ने से यह सिखाया कि जीवन को कैसे जीना चाहिए। डॉ. राजेश शास्त्री ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज व्यापक दृष्टि के चिंतक थे। शीलचंद्र जैन शास्त्री ने कविता द्वारा विनयांजलि दी। संचालन डॉ. सुनील संचय और आभार अध्यक्ष जितेंद्र जैन राजू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में विनीत जैन शास्त्री, पुष्पेंद्र जैन, राजीव जैन बजाज, रागिनी जैन, इंद्रा जैन, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, मोदी पंकज जैन, चंद्रप्रकाश लोहिया, देवेंद्र जैन, डॉ. विवेक जैन, सत्येंद्र जैन गदयाना, शीलचंद्र शास्त्री, अमित जैन, अंतिम जैन, राहुल जैन, पुष्पेंद्र जैन, राजीव बजाज, अंकित मोदी आदि मौजूद रहे।
--------------
बानपुर। दिगंबर जैन नया मंदिर में आचार्य के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। आचार्य विद्यासागर महाराज 36 मूल गुणधारी थे, इसलिए श्रावकों ने छत्तीस दीप समर्पित किए गए। सभा में मनोहर लाल पुष्पकार, पंडित राम सहाय पांडेय, आशीष रावत, अरुण प्रकाश द्विवेदी, सहावेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार , मनोज चौधरी राजू, शैलेंद्र चौधरी, आनंद कुमार चौधरी, पंकज सिंघई, राजेश सिंघई, सुनील कुमार सिंघई आदि मौजूद रहे। संवाद
----------
तालबेहट। रामलीला मैदान में सर्व समाज के तत्वावधान में सामूहिक विनयांजलि सभा हुई। सभा का शुभारंभ विद्यासागर पाठशाला की बहनों एवं बच्चों ने ज्ञान दीप प्रज्वलित एवं आचार्य वंदना से किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, रामसेवक पाठक, पूर्व अध्यक्ष मुक्ता सोनी आदि मौजूद रहे।


----------
सर्वसमाज के लोग रहे मौजूद
मड़ावरा। महावीर विद्याविहार जैन समाज की ओर से आयोजित विनयांजलि में सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य मोंटू भैया, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, ग्राम विकास अधिकारी आलोक दुबे, प्रधान हंसेरा छत्रपाल सिंह, रखवारा प्रधान पुष्पेंद्र यादव, देवरी प्रधान, पूर्व प्रधान उल्दना गोलू यादव, पूर्व प्रधान धवा, रनगांव प्रधान अरविंद खटीक, गडोली पूर्व प्रधान, सतवासा प्रधान राम सिंह, रतिराम पटेल, आबिद खान, संजय नायक, गुड्डू नायक, नामदेव समाज, कृष्ण कांत त्रिपाठी आदि ने विनयांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed