{"_id":"5c3a4edbbdec22732a0a3449","slug":"bazar-makrsnkrantii","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति नजदीक आते ही सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति नजदीक आते ही सज गए बाजार
Sun, 13 Jan 2019 02:02 AM IST
Pragyan dubey
lalitpur
lalitpur
Published by: Pragyan dubey
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बाजार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मकर संक्रांति के नजदीक आते ही बाजार में गुड़ व मेवा आदि अन्य सामानों की दुकानों पर रौनक नजर आ रही है। पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे ही समान की बिक्री में तेजी आ रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कुछ ज्यादा महंगाई नहीं है।
परंपरा के अनुसार लगभग हर वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। लेकिन पिछले वर्ष के साथ ही इस वर्ष भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पर्व के नजदीक आते ही मेवा व किराना से संबंधित सामानों की दुकान सज गईं। शहर के नजाई बाजार में करीब दो दर्जन से अधिक संबंधित दुकानें सजीं हैं। इनमें खरीदारों की भीड़ बढ़ने से बाजार में रौनक नजर आने लगी है। दुकानों पर कई प्रकार के सामान उपलब्ध हैं। बाजार में खरीदारी बढ़ने से खुले सामानों के साथ ही सामर्थ के अनुसार छोटे-बड़े पैकटों में भी सामान पैक थैलियों में मिल रहे हैं। लाई में हल्के दानों की अपेक्षा बड़े दानों वाली की बिक्री अधिक हो रही है। कई सामानों में महंगाई के बाद भी लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार लाई चूरा, तिलकुट, गुड़ की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा कुछ ज्यादा महंगाई नहीं है। लगभग कुछ ही आइटमों में 10 प्रतिशत की महंगाई है। लेकिन कुछ खास अंतर नहीं है। गुड़ आदि के विक्रेता महेंद्र ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बिक्री ठीक होने की संभावना है। ग्राहक कुछ कम मात्रा में सामानों की खरीददारी कर रहे हैं। लगभग दो दिन में अधिक बिक्री होने की संभावना है।
सामग्री दर
सामान पिछले वर्ष की दर मौजूदा वर्ष की दर
तिल 70- 80 140- 150
गुड़ 28- 32 26 - 30
लाई 40- 45 50- 60
दाख 220- 230 230-250
छुआंरे 70- 80 60- 70
गरी 160- 180 200
मखाने 460- 470 580-600
काजू 800 780- 800
चिरौंजी 780 780-800
पिस्ता 1400 1400