बार (ललितपुर)। बार मेला महोत्सव के अंतिम दिन लोगों की जमकर भीड़ रही। जहां महिलाओं ने जमकर गृहस्थी के सामान खरीदे। वहीं, बच्चों ने झूले और युवाओं ने जंपिंग ब्रेक डांस का आनंद उठाया। मेले के समापन अवसर पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता राजेश यादव ने कहा कि मेला गांव, कस्बे और क्षेत्र की संस्कृति को जीवित रखने का मंच है। आयोजक ने जो संस्कृति को जोड़ने वाले मंच का शुभारंभ किया है इसे अनवरत जारी रहना चाहिए।
समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि मेले की संस्कृति एक दूसरे से जोड़ने का मूलमंत्र देती है। इससे हमें भारतीय होने का अहसास होता है। तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने कहा कि मेला गांव और क्षेत्र की युवा प्रतिभाओ को निखारने का शानदार मंच है। राष्ट्रकवि पंकज पुरोहित ने भी अपनी कविताओं से लोगों की खूब तालियां बटोरीं। मेले में जय सिंह राजा के लोकगीतों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। मेले में पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजन कमेटी का सहयोग किया। इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, सौरभ यादव डायरेक्टर पहलवान गुरुदीन ग्रुप आफ कालेज, सेतु यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा, वरिष्ठ समाजवादी नेता अशोक अहिरवार, अनिकेत श्रीवास्तव, अजीत यादव, विजय बहादुर बुंदेला, इंद्रपाल यादव, पुष्पेंद्र लोधी, अनुज भार्गव, पुष्पेंद्र यादव उपस्थित रहे।