{"_id":"ea9538abf3a173629fb37db251a2ad49","slug":"banpur-and-cut-off-electricity-to-24-villages-of-saidpur-feeder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बानपुर व सैदपुर फीडर के 24 गांवों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बानपुर व सैदपुर फीडर के 24 गांवों की बिजली काटी
ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। विद्युत उपखंड तृतीय के अंतर्गत महरौनी स्थित 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित बानपुर व सैदपुर फीडर के 24 गांवों में बकाएदारों का एक करोड़ रुपए से अधिक बकाया होने पर बिजली काट दी गई।
विद्युत विभाग द्वारा शनिवार को बानपुर व सैदपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में विद्युत अभियान चलाया। टीम ने अभियान में बानपुर फीडर के तहत ग्राम गुमची, बम्हौरी घाट, बीर, उदया, ऊमरी, बुटी, हुसंगा, पाह, अजनौरा, खिरिया मिश्र, खिरिया मजरा, गोलियां घाट, बरतला, मौगान, बिलाटा, उदयपुरा, भैलोनी टपरन, सूरी कला, दौलतपुरा और पुराधनकुआ की बिजली काट दी गई, जबकि सैदपुर फीडर के तहत ग्राम बुदनी, गढौली, मुढिया और बारचौन गांवों की बिजली भी बकाएदारी होने के कारण काट दी गई।
एक साथ 24 गांवों की बिजली कटने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल जमा नहीं किए जाने के कारण और अधिक राजस्व होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विद्युत उपखंड अधिकारी अरविंद गौतम के निर्देशन और अवर अभियंता चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में बानपुर क्षेत्र में विद्युत चेकिंग एवं वसूली अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान बानपुर फीडर के तहत एक करोड़ रुपए का राजस्व बकाया होने और इन 20 गांवों के उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल जमा नहीं करने की दशा में विभाग द्वारा बिजली काटी गई है।
सूखा प्रभावित किसानों ने मांगा समय
विभाग द्वारा बानपुर व सैदपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग को किसानों की कमजोर आर्थिक को ध्यान में रखकर बिल अदायगी के लिए समय दिया जाए। वर्तमान में सूखा होने के कारण ग्रामीणों को फसल में काफी नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति है।