फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   balmiki sobha yattira

वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 28 Oct 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
balmiki sobha yattira
ललितपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को निकाली गई शोभायात्रा जेल चौराहा, सदरकांटा, घंटाघर, आजादचौक, सरांयपुरा, तालाबपुरा, तुवन चौराहा, कोतवाली, पुरानी तहसील होते हुए वापस जेल चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे विभिन्न स्वरूपों में घोड़े पर सवार युवा चल रहे थे। उनके पीछे महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। शोभायात्रा में बीच-बीच में अखाड़ों का प्रदर्शन किया जा रहा था। महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, लवकुश व अन्य भगवानों के स्वरूप रथों पर सवार होकर चल रहे थे।

शोभायात्रा में महिलाओं द्वारा किया जा रहा डांडिया नृृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पूर्व नई बस्ती व पठापुरा में वाल्मीकि मंदिरों में हवन-पूजन किया गया। समाज के संगठन द्वारा निर्धारित पगड़ी बंद अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों मेें गुरुदयाल माते, आशाराम जमादार, प्रकाश शहरदार, हरप्रसाद चौधरी, आकाश जमादार, विरजू कोतवाल, विरजू डागौर, रम्मू आदि रहे। जेल चौराहे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में मुख्य रूप से राजेश वाल्मीकि, कुंजबिहारी, अमित वाल्मीकि, दीपक घावरी, महेंद्र नरवारे, अमरदीप, अशोक कप्तान, कमलेश दाऊ, अमित चौहान, श्याम पवार, यशपाल करौसिया, समीर करौसिया, राजकुमार, रजनीश, सनी बाबरा, विक्की, अंकित, विजय विक्रम हारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed