फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bad minner in galla mandi farmer disturb

गल्ला मंडी में अव्यवस्थाएं, किसान परेशान

Mon, 01 Jun 2020 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
bad minner in galla mandi farmer disturb
गल्ला मंडी में लगा कचरे का ढेर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में सफाई नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में पानी की टंकियों के पास सफाई नहीं होने से गंदगी भरी पड़ी है। आसपास में दूषित पानी फैल रहा है। दुकानों के आगे की नालियां कचरे से बजबजा रही हैं। इससे किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी में जिले के साथ ही मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जिलों के किसानों भी उपज बेचने के लिए आते हैं। कई किसानों को रात्रि में रुकना पड़ता है। किसानों को गल्ला मंडी में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पानी की सुविधा के लिए टंकी व हैंडपंप हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया अपनाकर ठेका दिया जाता है।
विज्ञापन

वर्तमान में रबी की फसल की उपज बेचने का सीजन चल रहा है। ऐसे में गल्ला मंडी में प्रतिदिन कई किसानों का आवागमन रहता है। इसके साथ ही पांच हजार पल्लेदार आदि अन्य लोग मौजूद रहते हैं। लेकिन, यहां पर किसान सुविधाओं के नाम पर ठगा सा महसूस करते हैं। पानी की सुविधा के लिए बनी टंकियों के पास सफाई नहीं हो रही है। नलों के नीचे कचरा व गंदगी पड़ी रहती है। इसके साथ ही पानी पीते समय फैलने वाले पानी की निकासी कचरा जमा होने से नहीं हो पा रही है। इससे दूषित पानी टंकी के पास में जमा हो रहा है। कैंटीन के सामने वाली नाली में सफाई न होने से बदबू आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ की छांव में बैठे जिम्मेदार
सोमवार को गल्ला मंडी परिसर में सड़क पर ही उपज को डालने से जाम लग गया, जिससे किसान धूप में घंटों तपने को मजबूर रहे।
गल्ला मंडी परिसर में किसानों की उपज की नीलामी के लिए नीलामी चबूतरा बनाए गए हैं, जहां पर किसानों की उपज को रखने की सुविधा है। यहां से उपज की नीलामी होकर खरीद ली जाती है। लेकिन, इसके बाद भी सड़क पर ही उपज को डाल रहे हैं। इससे जाम लग जाता है। सोमवार को मंडी में उपज बेचने आए किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। जहां पर पीछे के गेट पर अंदर पहुंचते ही सड़क पर डले गेहूं से जाम लग गया, जिसमें किसानों को घंटों तक धूप में तपना पड़ा। उपज की बिक्री के बाद उठान होने पर राहत मिल सकी। किसान जाम के चलते धूप में खड़े रहने को मजबूर रहे और मंडी के जिम्मेदार पेड़ की छांव में बैठे जाम के हालत से अंजान बने रहे। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में गंदगी व पानी की टंकी के पास दूषित पानी फैलने की जानकारी हुई है। इसकी सफाई कराई जाएगी। सड़क पर व्यापार करने पर गल्ला मंडी में रोक लगाई जाएगी।
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed