फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bad dranage system

सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे सिद्धनपुरा वासी

Mon, 27 Jul 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
bad dranage system
सिद्दनपुरा की कच्ची सड़क पर हुआ जलभराव - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पीछे रहने वाले लोग रास्ता व गंदे पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के दिनों में रास्ता फिसलन भरा हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी भी असावधानी लोगों के लिए भारी पड़ जाती है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में नई बस्तियों का निर्माण हो रहा है। जिनमें सड़क और नाली का अभाव बना हुआ है, साथ ही स्ट्रीट लाइट के खंभे नहीं हैं। इसके चलते उन्हें नारकीय जीवन जीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ऐसी ही एक बस्ती जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर के पीछे बस रही है। यहां करीब पचास घरों का निर्माण हो गया है। यहां के लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क से लगभग 20 फीट का रास्ता एवं नाले का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि भी छोड़ी गई है, लेकिन कुछ लोग इस भूमि पर निगाहें लगाए हैं, जिससे मोहल्लेवासियों को रास्ता बंद होने की चिंता सताने लगी है। यदि सड़क, नाली की भूमि पर मकानों का निर्माण हो गया तो पचास घरों के लोगों के सामने आवाजाही का संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसे ध्यान में रखकर स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने रास्ता व नाले का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन पर पप्पू, छोटेलाल, लक्ष्मीनारायण, राहुल कुशवाहा, अमन विश्वकर्मा, रामगोपाल, सुरेंद्र बाबा, सुखनंदन विश्वकर्मा, रामसेवक, विनोद कुमार, संतोष कुशवाहा, महेंद्र कुमार, पूरन, अशोक पाल, अरविंद विश्वकर्मा, नंदकिशोर, रामबाबू आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

सिद्दनपुरा में जगह-जगह नालियां ध्वस्त पड़ी हैं, जिनकी मरम्मत किए जाने की आवश्यकता है। हल्की बारिश में ही नाली का गंदा पानी सड़क पर बह जाता है, जिससे आवाजाही में बड़ी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामसेवक विश्वकर्मा
वार्ड में जगह-जगह प्लाटिंग हो रही है, लेकिन अधिकतर जगहों पर रास्ता कच्चा है। इस कारण बारिश का पानी भर जाता है। काली मिट्टी वाले रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। - संतोष
नई बस्तियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे रात्रि होते ही घुप्प अंधेरा पसर जाता है। बारिश के दिनों में जहरीले कीटों का विचरण होता है, ऐसे में हर समय उनसे खतरा बना रहता है। - लीला
रास्ते ऊबड़- खाबड़ होने से रात्रि में गिरने का डर बना रहता है। आए दिन वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। कइयों ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने वाहन दूसरों के घर में रखना आरंभ कर दिया है। - नंदकिशोर

नाले की भूमि पर कब्जा होने की जानकारी मिली है। यदि इन तथ्यों की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नाला व नाली पर अतिक्रमण/कब्जा किसी भी दशा में होने नहीं दिया जाएगा। - रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed