फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bachhrai murder case: Police reach the accused in the murder.

बछरई हत्याकांड : पुलिस के हाथ पहुंचे हत्यारोपी तक

Tue, 23 Dec 2025 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bachhrai murder case: Police reach the accused in the murder.
फॉलोअप
विज्ञापन

- 19 दिसंबर को ग्राम बछरई में युवक की गला घोंटकर हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना नाराहट के बछरई गांव के दीपक प्रजापति की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामअवतार को लेकर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, पुलिस के हाथ उस तक पहुंच गए हैं। पुलिस की चार टीमें हत्यारोपी की तलाश में घटना के बाद से ही जुटी हुई हैं।

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बछरई निवासी दीपक प्रजापति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, उसका शव 19 दिसंबर की सुबह गांव के रामअवतार के घर के अंदर तखत पर कंबल से ढका हुआ मिला था। मृतक के पिता मुन्नालाल की तहरीर पर गांव के ही रामअवतार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था, इस पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई थी। वहीं, फरार चल रहे रामअवतार को पकड़ने के लिए चार टीमें लगी हुई थीं। टीमें गांव से सटे जंगल में लगातार काबिंग कर सर्च ऑपरेशन चला रही थी। वहीं, पुलिस की एक टीम उसकी रिश्तेदारी सहित एमपी के गंज बासौदा, इंदौर में उसकी खोजबीन करने में जुटी थी। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीमें हत्याराेपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed