फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   azadpura water crisis handpump not working

आजादपुरा मोहल्ला में खराब हैंडपंपों ने बढाई परेशानी

Tue, 05 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
azadpura water crisis handpump not working
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते पार्षद व मोहल्ले वासी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर 16 आजादपुरा के देहरे की टोरिया क्षेत्र के निवासियों को पेयजल की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। यहां खराब हैंडपंपों को सुधारा नहीं जा रहा है। इससे मोहल्लेवासियों का धैर्य जवाब देने लगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही खराब हैंडपंपों की मरम्मत एवं जलमूल्य माफ नहीं किया गया तो वह अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा में पिछले कई सालों से पेयजल की समस्या है। दो वर्ष पहले सभासद हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में घंटाघर प्रांगण में अनशन किया गया था। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए अनशन समाप्त करा दिया था। इससे पानी की समस्या का समाधान हो गया था। लेकिन, एक बार फिर देहरे की टोरिया क्षेत्र में अधिकांश हैंडपंपों के खराब होने के कारण पानी की समस्या गहरा गई है। सर्दियों में जब यह हाल है तो गर्मियों में क्या स्थिति बनेगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

हैंडपंप दुरुस्त नहीं होने पर एक बार फिर सभासद ने आगे आते हुए पेयजल समस्या को उठाया है। सोमवार को मोहल्ला के निवासियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पानी की समस्या के संबंध में कई प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। 11 दिसंबर को ज्ञापन के माध्यम से समस्या के शीघ्र निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से मांग की गई थी, लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने पेयजल समस्या का निस्तारण शीघ्र कराने की मांग की है। इस पर उप जिलाधिकारी ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
देहरे की टोरिया में पेयजल की गंभीर स्थिति बनी हुई है। यहां ऊंचाई वाला क्षेत्र होने के कारण आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। जब लोगों को पाइप लाइन से पानी नहीं मिलता है तो वह जलमूल्य क्यों अदा करें? विभाग को चाहिए वह लोगों का जलमूल्य माफ करे।
- मुकेश कुमार
----
आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी, लेकिन अफसरों ने इसे फर्जी तरीके से निस्तारित दर्शा दिया है। इस वजह से पेयजल की समस्या अभी भी बनी हुई है। गर्मियों के हालात और विकट हो जाते हैं।
- मनोज कुमार
-----
अम्रृत योजना के तहत लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए गए हैं। इससे यह हुआ कि पूर्व के कनेक्शनधारकों को पीने का पानी मिलना बंद हो गया। अम्रृत योजना के भी कुछ कनेक्शनधारक ऐसे हैं, जिन्हें पेयजल नसीब नहीं हो रहा है।
- कपूरी बाई
-----
मोहल्ले के अधिकतर लोग हैंडपंपों पर आश्रित हैं। जब हैंडपंप खराब हो जाते हैं तो लोगों को काफी दूरी से पानी लाना पड़ता है। कई लोग रिसाला मंदिर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरते हैं, तब जाकर पानी की पूर्ति हो पाती है।

- दीपक सेन
----------
इस समय सिस्टम पूरी क्षमता से काम कर रहा है। कहीं कोई कमी नहीं है। मोहल्ला आजादपुरा में हैंडपंप खराब होने की सूचना कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई है। इसका समाधान कराया जाएगा।
- राहुल सिंह
अवर अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed