{"_id":"5f947d408ebc3e9ba43c0885","slug":"awaireness-less-and-graddy-to-cyber-crime-lalitpur-news-jhs179476272","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता की कमी से होते हैं साइबर क्राइम, बचाव है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता की कमी से होते हैं साइबर क्राइम, बचाव है जरूरी
विज्ञापन
अपराजिता- सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते साइबर सेल प्रभारी ?
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शनिवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत मिशन शक्ति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपराजिता से जुड़ने के लिए शपथ पत्र भी भरे। इसमें छात्राओं को बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में डरने की जरुरत नहीं है, पुलिस हमेशा सहायता करने के लिए तत्पर है। साइबर क्राइम हमेशा जागरूकता की कमी से होते हैं, इससे बचाव जरूरी है।
साइबर क्राइम सेल प्रभारी गुलाम हुसैन ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम जितनी तेजी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से साइबर अपराधों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे अपराधों में पहचान की चोरी, क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी, कंप्यूटर से व्यक्तिगत डाटा हैक करना, अवैध डाउनलोडिंग, साइबर स्टॉकिंग, वायरस प्रसार, सहित कई प्रकार की गतिविधियां शामिल हैं। साइबर सेल आरक्षी अखिलेश कुमार ने छात्राओं को सोशल मीडिया द्वारा होने वाले अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही इससे बचने के उपाय बताए। उन्हें वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112 हेल्प डेस्क, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर 181, चेतक पुलिस 1076 एवं बाल संरक्षण अधिनियम के बारे में जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सोनम तोमर, पूर्णिमा चौहान, सविता उपाध्याय, रागनी परिवार, दीपा, महिवाल कुशवाहा, जितेंद्र, अनुराधा, शिखा जैन, सुनील यादव आदि स्टाफ व अनेक छात्र- छात्राएं उपस्थित रहीं।
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में एक बात सीखी है कि कहीं गलत हो रहा है ऐसा महसूस होता है, तो उसका तत्काल विरोध करना चाहिए। आकांक्षा यादव
आज के समय में इंटरनेट का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में किया जाता है। हमें साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी रखना चाहिए। इसके लिए हमेशा जागरुक रहें। मोनिका दिवाकर
विज्ञापन
ज्यादातर जो साइबर अपराध हो रहे हैं उनमें महिलाओं और बालिकाओं को जरूर जागरूक करना चाहिए। जिससे अपराध होने से बचा जा सके। सोनाली पाटकर
समाज में नारी गरिमा के प्रति सम्मानजनक भाव लाना है तो उन्हें उनके हक दिलाने में मददगार बनना होगा। महिलाओं को भी स्वयं जागरुक होना चाहिए। शिल्पी रजक
अगर महिलाएं पहला कदम उठा लें तो काफी कुछ बदल सकता है। गलत का विरोध करने के लिए सभी बालिकाओं को साहसी बनकर आगे बढ़ना चाहिए। पूजा साहू
साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए, जिससे हम लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। अब हमें जानकारी मिल गई है, सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करेंगे।
- प्रियंका सेन
महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी तभी आएगी जब महिलाएं स्वयं जागरुक होंगी और गलत का विरोध करने के लिए आगे आएंगी। हमें इससे सीख लेनी चाहिए। नीतू राजपूत
किसी भी छात्रा को डरने की आवश्यकता नहीं है। कहीं भी गलत हो रहा हो तो उसक ा पुरजोर विरोध करें, परेशानी में डरें नहीं बल्कि डटकर सामना करें। सोनम तोमर, प्रधानाचार्या सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कॉलेज
इंटरनेट के माध्यम से जबरन वसूली, पहचान की चोरी, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, कंप्यूटर से व्यक्तिगत डाटा हैक करना, अवैध डाउनलोडिंग, साइबर स्टॉकिंग जैसे अपराध होते हैं। इससे बचाव के लिए सावधान रहना चाहिए और अपनी जानकारी गोपनीय रखनी चाहिए। अखिलेश कुमार, आरक्षी-साइबर सेल
-----------