{"_id":"5e0512ae8ebc3e87a7628970","slug":"avni-avangers-won-lalitpur-news-jhs1559911136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मुकाबले में अवनी अवेंजर्स की इकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मुकाबले में अवनी अवेंजर्स की इकतरफा जीत
विज्ञापन
टी- ट्वेंटी क्रिकेट कप के साथ विजेता खिलाड़ी और अतिथि।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय सेठ हरप्रसाद राठौर की स्मृति में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला गया। अवनि अवेंजर्स एवं हैमर राइडर के बीच हुए मुकाबले में अवेंजर्स ने 85 रन से एकतरफा जीत दर्ज की।
तुवन मैदान पर अवनि अवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में हैमर राइडर मात्र 81 रन पर ही ढेर हो गई। फाइनल में अवनी अवेंजर्स ने 85 रने से इकतरफा जीत हासिल की। मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ निशांत कुशवाहा रहे। ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब सौरभ धारीवाल को दिया गया।
इससे पहले शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक झांसी बृजेंद्र व्यास ने किया। फाइनल मैच के समापन के मौके पर पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण यादव मौजूद रहे। मुख्य भूमिका में टूर्नामेंट अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, हेमंत जैन रौंड़ा, नरेंद्र कड़ंकी, टूर्नामेंट आयोजक शत्रुघ्न यादव, दीपक राठौर, बृजेश गोस्वामी, सचिन मोदी, अनमोल जैन, बृजेश यादव, राहुल सिंघई, संतोष पटवा, विनोद पटवा, आलोक जैन, अंकित सतभैया, नितिन पुरोहित, अबरार, सलमान खां, लखन, पार्षद विजय सिद्धार्थ, चंद्रशेखर राठौर, भगत सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।