फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   avaidh katan in harshpur and daulta

हर्षपुर और दौलता के जंगल में हो रहा है अवैध कटान

Tue, 09 Feb 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
avaidh katan in harshpur and daulta
कैप्सन -जंगल में अवैध कटान की रखी लकड़ी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। वन विभाग की ढील की वजह से ग्राम हर्षपुर, दौलता और सेरवासकलां के जंगलों में धड़ल्ले से हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ियां चलाई जा रही हैं। यहां सरकारी पेड़ों का बड़े पैमाने पर कटान हो रहा है।
विज्ञापन

प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष वन विभाग पौधरोपण करता है। पेड़ों की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन, इसके बाद भी ग्राम हर्षपुर, सेरवासकलां, दौलता आदि के जंगल में वन भूमि पर लगे खैर, करधई, सागौन आदि प्रजाति के हरे पेड़ों का बड़े पैमाने पर कटान हो रहा है। इन जंगलों में तीस से चालीस ट्राली कटी लकड़ी का भंडार पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध कटान के संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से अवैध कटान करने वालों के हौसले बुलंद हैं। वन विभाग के कर्मचारियों को यदि अवैध कटान के बारे में जानकारी दी जाती है तो वह लिखित में शिकायत देने की बात कहते हैं। इसकी जानकारी अवैध कारोबार करने को मिल जाती है और वह शिकायत करने वालों को धमकाते हैं।
विज्ञापन

----------------
अवैध कटान की जानकारी मिलने पर एसडीओ मौके पर गए थे। आधा दर्जन नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
- प्रेमशंकर तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी तालबेहट

कैप्सन -जंगल में अवैध कटान की   रखी लकड़ी

कैप्सन -जंगल में अवैध कटान की रखी लकड़ी- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed