{"_id":"66fb2bd8844f7acdba038644","slug":"automatic-weather-system-will-be-installed-in-girar-accurate-information-will-be-available-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121688-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गिरार में लगेगा आटोमैटिक वेदर सिस्टम, मिलेगी सटीक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गिरार में लगेगा आटोमैटिक वेदर सिस्टम, मिलेगी सटीक जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम गिरार में वाटरशेड परियोजना के तहत 3.85 लाख रुपये की लागत से स्वचलित मौसम स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इससे मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी, जो कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ उत्पादकता बढ़ाने में मददगार होगा। इस स्वचलित मौसम स्टेशन से करीब 40 किलोमीटर का एरिया कवर किया जाएगा।
कई वर्षों से कभी अतिवृष्टि तो कभी तेज हवा सहित विभिन्न रोगों से फसलें नष्ट हो जा रही हैं। इस नुकसान को कम करने के लिए मड़ावरा के गिरार में गिरार वाटरशेड परियोजना अंतर्गत 3.85 लाख रुपये की लागत का स्वचलित मौसम स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस स्टेशन को इशारा गायत्री विकास समिति एवं गिरार वाटरशेड कमेटी द्वारा स्थापित किया जा रहा है।
मौसम स्टेशन से किसानों को समय पर वर्षा, तापमान, आर्द्रता, हवा की गति एवं दिशा की जानकारी मिलेगी। फसलों में लगने वाले रोगों के समय के साथ किसानों को मोबाइल पर सेटेलाइट के माध्यम से जीपीएस बेस्ड जानकारी मिल जाएगी। इस मौसम स्टेशन का उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली कृषि सेवाएं प्रदान करना है, जिससे वह फसल सुरक्षा और उत्पादन बढ़ा सकें।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ऐसे काम करेगा वेदर स्टेशन
वेदर रिस्क मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सेक्यूफॉर्म एंड्राइड एप्लीकेशन की सेटेलाइट सेवा द्वारा किसानों के खेतों को जियो टैग किया जाएगा। जियो टैग किए गए खेतों में बीमारी और फसली कीड़ों के आने से सात दिन पहले किसान को इसकी जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मिल जाएगी। किसान समय रहते कम खर्चे में फसल में होने वाले नुकसान को बचा सकेंगे। जियो टैग किए गए खेतों में कब पानी देना है या नहीं देना है, इसका अलर्ट हर पांच दिन में किसानों को मिलता रहेगा। फसल में क्या समस्या चल रही है और उसमें किस पोषक तत्व की कमी है, उसका भी पांच दिन में अलर्ट मिलेगा।
-- -- -- -- --
स्वचलित मौसम स्टेशन के लाभ
- तापमान
- आर्द्रता
- बारिश
- हवा की गति और दिशा
- कीटों के हमले का लगाएगा पूर्वानुमान
- संभावित मौसम संबंधी खतरों की पूर्व से जानकारी
-- -- -- --
आकांक्षात्मक विकासखंड मड़ावरा के गिरार में स्थापित स्वचालित मौसम स्टेशन के माध्यम से मौसम और कीट बीमारियों के पूर्वानुमान से फसल सुरक्षा के उपाय की जानकारी मिलेगी।
डॉ. दिनेश तिवारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ शस्य विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, ललितपुर