{"_id":"68e2d271fd72f11fa708efed","slug":"auction-platforms-in-the-market-have-been-vacated-farmers-will-get-relief-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-143860-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खाली कराए गए मंडी में नीलामी चबूतरे, किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खाली कराए गए मंडी में नीलामी चबूतरे, किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में उपज बेचने आ रहे किसानों को अनाज रखने की परेशानी नहीं होगी। प्रशासन ने नीलामी चबूतरों पर रखे व्यापारियों के माल को खाली करा दिया है। अब किसान अपनी उपज को नीलामी चबूतरा पर रख सकेंगे। बारिश होने पर फसल पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
मंडी में किसानों की उपज रखने के लिए नीलामी चबूतरे बनाए गए हैं। यहां धूप व बारिश से बचाव के लिए टिनशेड भी लगाया गया है। लेकिन, नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों ने कब्जा कर लिया था। ऐसे में किसानों को अपनी उपज सड़क पर रखनी पड़ रही थी। कई बार बारिश होने पर अनाज भीग जाता था।
संवाद न्यूज एजेंसी ने पांच अक्तूबर को अमर उजाला के पेज नंबर चार पर ‘गल्ला मंडी में नीलामी चबूतरों पर कब्जा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने मंडी में नीलामी चबूतरों पर रखे व्यापारियों के माल को हटवा दिया है। मंडी में अनाज बेचने आ रहे किसानों को मौसम खराब होने पर चिंता नहीं होगी।