फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   auction

दुकान की नीलामी नहीं होने से नगर पालिका को पहुंच रही हानि

Wed, 28 Jun 2017 01:12 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 28 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
auction
प्रशासन - फोटो : demo pic
शहर के मुहल्ला सदनशाह में रहने वाले मोहम्मद हबीब ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका की पिछले एक वर्ष की खाली पड़ी दुकान की जल्द से जल्द खुली बैठक में नीलामी कराने की मांग की है। इसमें उन्होंने बताया कि स्थानीय पुरानी नझाई बाजार में नगर पालिका की दो भाग दुकान बीते एक वर्ष से खाली पड़ी है, यह दुकान पूर्व में क्रय-विक्रय समिति के नाम किराए पर थी, विगत वर्ष समिति ने यह दुकान नगर पालिका को सौंप दी है। इस दुकान की वर्तमान कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। विभाग द्वारा इस दुकान की नीलामी नहीं की जा रही है, इससे विभाग को एक करोड़ रुपये प्रीमियम राशि और हर माह हजारों रुपये किराए का नुकसान हो रहा है। शिकायत कर्ता ने डीएम से मांग की है कि जल्द से जल्द इन दुकानों की खुली नीलामी कराए जाए। इसके अलावा उन्होंने नीलामी संबंधि सूचना का भी व्यापक प्रचार कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed