{"_id":"68f3d845fcbe5327b00a32a7","slug":"assurance-given-to-empty-the-pond-before-sowing-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-144626-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बोआई से पहले तालाब खाली कराने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बोआई से पहले तालाब खाली कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया/ललितपुर। तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम अर्जुन खिरिया में शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तालाब का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि रबी फसल की बोआई से पहले तालाब को खाली कराया जाएगा। तालाब का पानी फसलों में भरे होने से बोआई में समस्या नहीं होगी।
बीते दिनों ग्राम अर्जुन खिरिया गांव के किसानों ने जिलाधिकारी व सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया था। बताया कि गांव में तालाब की भूमि महज आठ एकड़ है। लेकिन, तालाब का पानी लगभग 90 एकड़ में भरा है, जो तय क्षेत्रफल से अधिक है।
ऐसे में किसान अपनी भूमि पर खेती तक नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बोआई से पहले तालाब के पानी को खाली कराने की मांग की थी।
शनिवार को सिंचाई खंड के अधिकारियों ने तालाब पर पहुंच कर निरीक्षण किया। आश्वासन दिया कि तालाब के पानी को रबी फसल की बोआई से पहले ही खाली कराया जाएगा। अधिकारियों में देव यादव, रेशमा, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि तालाब खाली होने से किसान अपनी भूमि पर खेती कर सकेंगे।