{"_id":"5883b5704f1c1b1a6eefe4a1","slug":"assembly-elections-will-chart-the-route-monitoring-of-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में रूट चार्ट से होगी वाहनों की मॉनीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में रूट चार्ट से होगी वाहनों की मॉनीटरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
election news lalitpur
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग हर प्रकार से संतुष्ट होकर चुनावी प्रक्रिया की तैयारी में जुट गया है। विधानसभा चुनाव में वाहनों की उपलब्धता व पोलिंग बूथों के निरीक्षण के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए रूट चार्ट के हिसाब से वाहनों की मॉनीटरिंग की जाएगी।
विधानसभा चुनाव के लिए जनपद की ललितपुर व महरौनी विधानसभा चुनाव के लिए कुल 915 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए पर्याप्त सुविधा व सुरक्षा के लिए निर्वाचन आयोग इंतजाम करने में जुटा हुआ है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, चुनाव अधिकारी, सुरक्षा बलों व सचल दल आदि को सभी पोलिंग बूथ तक जाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सैक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या के अनुसार वाहनों के पहुंचने के लिए रुट चार्ट तैयार किया है। ललितपुर विधानसभा चुनाव के भ्रमण व निरीक्षण के लिए 37 सैक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जबकि महरौनी विधानसभा के लिए 45 सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके हिसाब से वाहनों के लिए भी पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए ललितपुर विधानसभा में कुल 37 रुट बनाए गए हैं, जहां वाहनों को पहुंचाया जाना है, वहीं महरौनी विधानसभा में सैक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या के अनुसार ही कुल 45 रुट निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार दोनों विधानसभाओं में पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए कुल 82 वाहन मार्गों को निर्धारित किया गया है। इस रुट चार्ट में मुख्यालय से पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए मुख्य सड़कों की दूरी, मुख्य सड़क से पोलिंग बूथ की दूरी दर्शायी गई है। इसकी मॉनीटरिंग भी जिला मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय से की जाएगी। पोलिंग बूथों के लिए लगाए गए सभी प्रकार के वाहनों की फीडिंग का कार्य सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की देखरेख में शुरू कर दिया गया है।
वाहनों का किराया व डीजल खर्च खातों में पहुंचेगा
ललितपुर। परिवहन विभाग द्वारा विधानसभा चुनाव में अधिग्रहण किए गए वाहनों का किराया व डीजल या पेट्रोल खर्च इस बार वाहन स्वामी के खातों में पहुंचेगा। इसके लिए वाहनों के अधिग्रहण के समय से वाहन स्वामियों से खाता भी लिया जा रहा है। जबकि पूर्व के वाहन स्वामियों को चुनाव में लगे वाहनों का किराया व खर्चा लेने के लिए मेनुअली रसीद दी जाती थी, तब कहीं जाकर उस रसीद के आधार पर उन्हें खुद ही किराया प्राप्त करने को संबंधित विभाग के चक्कर काटना पड़ता था। लेकिन अब भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
पोलिंग बूथों का भ्रमण करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
ललितपुर। विधानसभा चुनाव से पूर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट 22 से 24 जनवरी तक ललितपुर व महरौनी विधानसभा के पोलिंग बूथों का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे और रूट का जायजा भी लेंगे। यह निरीक्षण कार्य दो चरणों में किया जाना है। पहले चरण में 22 व 23 जनवरी को ललितपुर में व दूसरे चरण में 23 व 24 जनवरी को महरौनी विधानसभा में किया जाना है। इसके लिए एआरटीओ द्वारा 28 वाहनों उपलब्धता कराई है।