फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ashthiya provide to water

कानून व्यवस्था की प्रतीकात्मक अस्थियां जल में प्रवाहित कीं

Sat, 25 Jul 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ashthiya provide to water
कानून व्यवस्था की अस्थियां विसर्जित करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या का आरोप लगाते हुए मुंडन कराया और कानून व्यवस्था की प्रतीकात्मक अस्थियां जल में प्रवाहित की। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत और खलक सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु को गई है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो परिजनों को चिंता रहती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा? सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे या नहीं। प्रदेश में लूट, अपहरण, दुष्कर्म, हत्याएं जैसी संगीन घटनाएं घट रहीं हैं। फरियादी की सुनवाई नहीं हो रही है। बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था बेलगाम हो गई है। वरिष्ठ नेता ग्याप्रसाद ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। इस मौके पर रतन सिंह, भगवान सिंह, तुलसीराम, राजेंद्र सिंह, नंदराम सिंह, कल्यान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed