फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ARTO tranferred in dispute with leader

राजनेता से विवाद में एआरटीओ का तबादला

Thu, 24 Oct 2019 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ARTO tranferred in dispute with leader
ललितपुर। जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को एक नेता से विवाद करने की कीमत चुकानी पड़ गई। शासन ने उन्हें लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर सिद्धार्थ नगर से आशुतोष शुक्ला को ललितपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विवेक शुक्ला वाहन चेकिंग के दौरान एक नेता से भिड़ गए थे। इसके बाद एआरटीओ ने कोतवाली में मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसमें कहा था कि ललितपुर के एक प्रभावशाली नेता दलबल के साथ आए और उन्हें अपनी कार के पास बुलाकर उसके दरवाजे से पेट पर प्रहार कर दिया। मौके पर मौजूद डायल 100 पुलिस भी मदद नहीं कर सकी।
विज्ञापन

इस मामले में विपक्षी दलों के नेताओं ने लामबंद होकर सत्तारूढ़ दल के लोगों को घेरना आरंभ कर दिया था। उन्होंने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए थे। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर माहौल बनाते रहे। उन्होंने एआरटीओ पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की महरौनी इकाई ने अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खेलते हुए बर्खास्त करने की मांग की थी। वहीं, कुछ जिले के दिग्गज नेता इस मामले में शांत थे। इस तरह जिले में भाजपा बंटती दिख रही थी। शासन ने विवादों में आए एआरटीओ विवेक शुक्ला को लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। उनकी जगह सिद्धार्थ नगर से एआरटीओ आशुतोश शुक्ला को भेजा गया है। इससे एआरटीओ और एक नेता का विवाद ठंडा पड़ने के आसार बन गए हैं। भाजपा नेताओं ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed