फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Arrajaktatv beating people

अराजक तत्वों ने युवक को पीटा

Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arrajaktatv beating people
तालबेहट। क्षेत्र में सक्रिय अराजकतत्वों ने रात में एक युवक को सुनसान इलाके में ले जाकर पिटाई कर दी और उसकी जेब में रखे पैसे छीन लिए। मारपीट से युवक की गंभीर हालत होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ग्राम तेरई फाटक निवासी अनिल पुत्र धन सिंह कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह तालबेहट क्षेत्र के रानीपुरा में गया था। इसी बीच एक युवक उसे मिला और उसे ग्राम खांदी तक छोड़ने की बात कह कर लिवा ले गया। जैसे ही वह खांदी पहुचां, वहां पहले से क्षेत्र के दो चर्चित अराजकतत्वों ने मोटरसाइकिल पर ही उसके हाथ बांध दिए और उसे एक खेत पर ले गए। वहां से उन्होंने खेत से मोटर चोरी की और वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने जेब में रखे पैसे छीन लिए तथा कागज निकालकर फाड़ दिए। इसके बाद उन्होंने उसे घर से दो लाख रुपये मंगवाने के लिए कहा। आरोपियों ने उनकी धुनाई की और उसे खेतों में फेंक कर भाग गए। सुबह जब पीड़ित कोतवाली आया और अपनी आपबीती सुनाई तब पुलिस ने पीड़ित की चोटों का मेडिकल परीक्षण कराया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बतातें चले कि कुछ दिनों से कस्बे में पुलिस की निष्क्रियता से अराजकतत्वों की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed