फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   army job by fake certificate, cse booked

फर्जी कागजात लगाकर पा ली सेना में नौकरी, मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Feb 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
army job by fake certificate, cse booked
army.jpg - फोटो : army.jpg
ललितपुर। बुलंदशहर के एक युवक ने ललितपुर के सौजना गांव के नाम फर्जी आधार कार्ड और निवास प्रमाणपत्र बनवाकर सेना में नौकरी पा ली। पुलिस के वेरिफिकेशन में मामला पकड़ा गया। एसपी के आदेश पर थाना सौजना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सोजना सत्यप्रकाश शर्मा ने थाना सौजना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच से पाया गया है कि जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना के अनंदीगढ़ ग्राम पाली निवासी राहुल सिंह पुत्र नन्हे सिंह के द्वारा फर्जी आधारकार्ड बनवाकर और निवास प्रमाण पत्र में सौजना का निवासी दर्शाया गया है। जबकि जांच से उसका रहना ग्राम सौजना में नहीं पाया गया है। राहुल सिंह सौजना के पते का फर्जी आधारकार्ड व निवास प्रमाणपत्र बनवाकर सेना में भर्ती हो गया है। बताया गया कि राहुल काफी समय पहले अपने परिवार के साथ गांव में किराए पर निवास करता था। यहीं उसने अपना आधारकार्ड और निवास पत्र बनवा लिया था। इसके बाद वह लोग गांव से चले गए। यह उसका स्थाई पता नहीं था। इसलिए पुलिस अधीक्षक के आदेश और थानाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर सौजना थाना पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed