{"_id":"63c98a27c119190c9f7e4288","slug":"arms-search-at-the-houses-of-the-accused-arrested-in-delhi-lalitpur-news-jhs2373373111-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दिल्ली में पकड़े गए आरोपियों के घर असलाह तलाशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दिल्ली में पकड़े गए आरोपियों के घर असलाह तलाशे
विज्ञापन
ललितपुर। दिल्ली में अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए ललितपुर के आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी और अवैध हथियारों की जानकारी जुटाई। हालांकि कुछ भी बरामद नहीं हो सका है। इसे लेकर ललितपुर पुलिस भी अलर्ट हो गई है और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है।
ललितपुर के महरौनी क्षेत्र के खितवांस निवासी रोहित कुमार एवं पाली थाना के ग्राम निवौआ निवासी पवन कुमार समेत चार आरोपियों को बीते दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर तस्करी करने की बात कबूली थी।
दिल्ली में हुई कार्रवाई के बाद ललितपुर पुलिस भी अलर्ट पर है। बृहस्पतिवार को दोनों थानों की पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले और आरोपियों के घर जाकर दबिश भी दी। हालांकि पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने परिवारजनों और साथियों से भी पूछताछ की कि आरोपी कहां जाते थे, किसके साथ रहते हैं और क्या कारोबार करते हैं। परिजन भी उनके काम धंधे के बारे में बहुत ज्यादा नहीं बता सके।