फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Appointment of officers and employees became an obstacle in the operation of roadways

Lalitpur News: रोडवेज संचालन में अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति बनी बाधा

Mon, 18 Aug 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Appointment of officers and employees became an obstacle in the operation of roadways

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। जनपद में रोडवेज संचालन के लिए भले ही तमाम तैयारियां कर रही हो। लेकिन, अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसका खामियाजा है कि यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।


मार्च 2025 में बसों के संचालन के लिए मुख्यालय से निर्देश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के 17 रूट पर बसों के संचालन को परमिट मिल गए। शासन ने अप्रैल 2025 में आठ मिनी बसें दी थीं, जिसके बाद नौ बसें और भी प्राप्त हो गईं हैं। जून माह में चालकों की भर्ती हो गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डिपो संचालन के लिए जूनियर स्टेशन इंचार्ज, यातायात निरीक्षक, लिपिक, बुकिंग लिपिक और तकनीकी कर्मियों में जूनियर फोरमैन, फिटर, इलेक्टि्रशियन समेत चालक, परिचालक की आवश्यकता है। नियुक्ति न होने से डिपो का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे जनपदवासियों को यातायात के संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन




---

रोडवेज डिपो संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की मांग की गई है। मुख्यालय से मिलते ही नियुक्ति कर संचालन किया जाएगा।



- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed